पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल के बाद तुरंत खाली हो गया परिसर फिर…

पटना: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल प्राप्त होने के बाद कोर्ट परिसर कुछ ही मिनट में खाली हो गया वहीं पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गये। मिली जानकारी के अनुसार पटना सिविल कोर्ट के जज को एक धमकी भरा ईमेल मिला जिसमें बम से न्यायालय को उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी में लिखा था कि चार आईइडी बम न्यायाधीश कक्ष और परिसर में लगाया गया है।

ईमेल में यह भी दावा किया गया था कि यह अभियान पाकिस्तान के आईएसआई की मदद से चलाया जा रहा है। धमकी की खबर के बाद कोर्ट में सभी सुनवाई को स्थगित कर दिया गया वहीं जांच के लिए पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने बम की खोज के लिए बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की भी मदद ली और पूरे सिविल कोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली गई। हालांकि तलाशी के दौरान किसी तरह का कोई संदिग्ध या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें – बदल रहा तारामंडल का स्वरूप, ज्ञान विज्ञान के साथ ही ले सकेंगे इसका भी आनंद…

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी :

मामले में पटना पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। अब मामले में यह जांच की जा रही है कि धमकी भरा ईमेल किसने भेजी और क्यों भेजी। जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। फ़िलहाल स्थित नियंत्रण में है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   चुनाव से पहले महिला सशक्तिकरण की दिशा में CM नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, कर दिया बड़ा एलान

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...