बिहार की जनता जानती है कि सिर्फ तेजस्वी ही…, पटना पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा…

पटना: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के लोग इस यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और समर्थन भी दे रहे हैं। इस बार बिहार से साफ आवाज आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाना है। उन्होंने संविधान के द्वारा दिए गए अधिकारों का हनन किया है।

बिहार में चुनाव आयोग ने SIR के नाम पर पिछड़े और वंचित लोगों को वोट के अधिकार से वंचित रखने की कोशिश की है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने इस यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया है और उन्हें उनके अधिकार के बारे में बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में भी देखा और अब बिहार में वही होने जा रहा है। आज के समय में चुनाव आयोग भाजपा के लिए जुगाड़ आयोग बना हुआ है।

यह भी पढ़ें – बदल रहा तारामंडल का स्वरूप, ज्ञान विज्ञान के साथ ही ले सकेंगे इसका भी आनंद…

भाजपा सिर्फ अपने फायदे के लिए किसी का भी इस्तेमाल कर सकती है। यह देश को बर्बाद कर रही है। मुझे पूरी उम्मीद है कि बिहार के लोग भाजपा के इस साजिश को समझेंगे और उन्हें सबक भी सिखायेंगे। आज एक समय में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग सबसे अधिक पलायन कर रहे हैं लेकिन दोनों ही राज्यों की सरकार उन्हें अपने राज्य में रोजगार देने के मामले में कुछ नहीं कर रही। बिहार में कुछ दिनों के लिए तेजस्वी यादव सत्ता में आये तो उन्होंने लाखों युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार की जनता को तेजस्वी यादव पर भरोसा है कि एक वही पलायन रोक सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी के लिए अभद्र शब्दों पर कहा कि आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की भाषा सुन लीजिये। भाजपा अपने सामने सिर्फ दूसरे का अपमान करती है। वोट करने का अधिकार छीनना भी अपमान करना ही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   चुनाव से पहले महिला सशक्तिकरण की दिशा में CM नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, कर दिया बड़ा एलान

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bharat Tiwari Encounter: एक वीडियो, जनता का गुस्सा और सरकार का...

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर ज़िले में भरत तिवारी के साथ हुए एनकाउंटर का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर एक...

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...