Advertisment

सारण में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, खुली जीप पर…

सारण: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शनिवार को सारण पहुंची। सारण के एकमा से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई जिसके बाद कार्यकर्ताओं में भारी जोश का माहौल दिखा। यात्रा के दौरान खुली जीप में आगे राहुल गांधी और उनके पीछे तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, VIP प्रमुख मुकेश सहनी, सारण लोकसभा की पूर्व उम्मीदवार रोहिणी आचार्या समेत महागठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – BJP के मौन धरना पर RJD का हमला, कहा ‘उनके प्रदेश अध्यक्ष के पास है डिक्शनरी…’

एकमा से डोरीगंज तक करीब चार घंटे तक चली यात्रा में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ कांग्रेस और राजद का झंडा लगाया गया था जबकि जगह जगह पर द्वार बनाये गए थे। यात्रा के दौरान नेताओं ने हाथ हिला कर कार्यकर्ताओं और लोगों का अभिवादन किया।

यह भी पढ़ें-  राहुल की वोटर अधिकार यात्रा पहुंची सिवान, राहुल-तेजस्वी ने लोगों से की खास अपील…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...