ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के लिए फिर से खुले पंजीकरण लिंक

पटना. बिहार सरकार के खेल विभाग ने पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर खेल क्लबों के पंजीकरण के लिए अपने लिंक को पुनः खोल दिया है। इच्छुक आवेदक अब 12 सितम्बर तक अपना आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर उन रिक्त पदों को भरने के लिए उपलब्ध कराया गया है, जो पूर्व में प्राप्त आवेदनों की त्रुटियों के कारण रिक्त रह गए थे।

इससे पूर्व विभाग को 21000 से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनके आधार पर राज्य के सभी 38 जिलों में खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष जैसे पदों पर नियुक्तियां की गईं। लेकिन, बड़ी संख्या में आवेदन गलत अथवा अपूर्ण जानकारी के कारण अस्वीकृत कर दिए गए थे। खेल विभाग ने फिर से अपील की है कि अभ्यर्थी केवल अपने ग्राम पंचायत या नगर पंचायत से ही आवेदन करें। गलत जानकारी अथवा अन्य पंचायत से आवेदन करने पर पंजीकरण स्वतः अस्वीकृत कर दिया जाएगा।

खेल विभाग का उद्देश्य है कि राज्य के प्रत्येक पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर सुचारु रूप से खेल क्लबों का गठन हो सके, ताकि स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को अवसर एवं मंच उपलब्ध कराया जा सके। यह लिंक आगामी 12 सितम्बर तक सक्रिय रहेगा। Link https://club.biharsports.org/auth/login.

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...