Breaking : कोर्ट की अवमानना करने वाले अधिकारियों पर होगा चार्जफ्रेम-झारखंड हाईकोर्ट

Breaking

Ranchi : झारखंड में लंबे समय से नगर निकाय चुनाव नहीं होने के मामले में हाई कोर्ट अब सख्त रुख अपना चुकी है। इसी मामले में दायर अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने राज्य सरकार पर कड़ी नाराजगी जताई है।

कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया कई बड़े अधिकारियों ने अदालत की अवमानना की है। इसमें राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, नगर विकास के तत्कालीन प्रधान सचिव विनय चौबे, आईएएस वंदना डाडेल, अपर सचिव ज्ञानेश कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। सभी को पहले ही अवमानना नोटिस भेजा जा चुका है।

Breaking : 14 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

सुनवाई के दौरान सभी अधिकारी कोर्ट में खुद मौजूद रहे। अब कोर्ट ने अगली तारीख यानी 14 अक्टूबर को इन अधिकारियों पर चार्ज फ्रेम करने की बात कही है।

दरअसल, तय समय सीमा में नगर निकाय चुनाव नहीं कराए जाने पर रौशनी खलखो समेत अन्य लोगों की ओर से कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई थी। अब इस मामले में अगली सुनवाई अहम मानी जा रही है क्योंकि कोर्ट ने साफ कर दिया है कि वह देरी और आदेशों की अनदेखी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

नीरज आर्या की रिपोर्ट–

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...