कुर्मी-आदिवासी विवाद में तनाव: झारखंड में कुर्मी और आदिवासी समुदाय आमने-सामने, 20 सितंबर को Rail Roko और Tribal Protest का ऐलान। राज्यभर में तनाव बढ़ा, प्रशासन अलर्ट पर।
कुर्मी-आदिवासी विवाद में तनाव रांची: झारखंड में कुर्मी और आदिवासी समुदायों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। 20 सितंबर को राज्यभर में हालात और गंभीर हो सकते हैं, क्योंकि कुर्मी समुदाय जहां रेल रोको आंदोलन की तैयारी कर रहा है, वहीं आदिवासी संगठनों ने उसी दिन विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।
कुर्मी-आदिवासी विवाद में तनाव कुर्मी समुदाय की मांग:
कुर्मी समाज लंबे समय से जनजातीय दर्जा (Scheduled Tribe Status) की मांग कर रहा है। इसको लेकर उन्होंने 20 सितंबर को राज्यव्यापी रेल रोको आंदोलन बुलाया है। समुदाय के नेताओं का कहना है कि ऐतिहासिक और सामाजिक आधार पर उनकी यह मांग न्यायसंगत है।
कुर्मी-आदिवासी विवाद में तनाव आदिवासी संगठनों का विरोध:
दूसरी ओर, आदिवासी संगठन कुर्मी समुदाय की मांग को पूरी तरह तर्कहीन बता रहे हैं। आदिवासी नेताओं का कहना है कि यदि कुर्मी समाज को जनजातीय दर्जा मिल गया तो वास्तविक आदिवासी समुदाय के अधिकारों और आरक्षण पर सीधा असर पड़ेगा। इसी वजह से उन्होंने 20 सितंबर को जोरदार प्रदर्शन की घोषणा की है।
Key Highlights:
कुर्मी समुदाय ने 20 सितंबर को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया।
आदिवासी संगठनों ने उसी दिन बड़े विरोध प्रदर्शन की घोषणा की।
जनजातीय दर्जा मांग को आदिवासी संगठन बता रहे तर्कहीन।
उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बिहार और बंगाल से आएंगे बड़े आदिवासी नेता।
आंदोलन का नेतृत्व करेंगे लक्ष्मी नारायण मुंडा।
राज्यपाल को सौंपा जाएगा ज्ञापन, साक्ष्यों के साथ विरोध दर्ज होगा।
कुर्मी-आदिवासी विवाद में तनाव प्रमुख आदिवासी नेता होंगे शामिल:
इस विरोध आंदोलन का नेतृत्व आदिवासी नेता लक्ष्मी नारायण मुंडा करेंगे। इसमें झारखंड के अलावा उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल से भी बड़े आदिवासी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। आदिवासी संगठन राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपकर साक्ष्यों के आधार पर यह साबित करेंगे कि कुर्मी समुदाय की मांग उचित नहीं है।
कुर्मी-आदिवासी विवाद में तनाव की स्थिति:
कुर्मी और आदिवासी संगठनों के आमने-सामने आने से राज्य में तनाव की स्थिति गहराने लगी है। प्रशासन के सामने चुनौती है कि 20 सितंबर को दोनों समुदायों के विरोध-प्रदर्शन के बीच शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।


















