Advertisement
Advertisement

Dhanbad: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो मनरेगा जेई गिरफ्तार, इस साल का 10वां ट्रैप

Dhanbad: धनबाद एसीबी की टीम ने बोकारों जिला, कसमार प्रखंड अंतर्गत मनरेगा जेई आशीष कुमार और एक दूसरे जेई राजीव कुमार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों जेई की गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एसीबी की यह इस साल का 10वां ट्रैप है।

Dhanbad: एसीबी की बड़ी कार्रवाई

एसीबी के अपर पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार महतो ने बताया कि परिवादी के द्वारा बताया गया कि मनरेगा के तहत परिवादी को आम बागवानी योजना वर्ष 2024 में मिला है। यह योजना 05 वर्षों का है। इस योजना के तहत साफ, सफाई, देखरेख, सिंचाई के लिए मजदूर लगाया जाता है। मजदूरी पेमेन्ट के लिए प्रत्येक वर्ष कसमार ब्लॉक से पैसा का भुगतान किया जाता है।

Dhanbad: रिश्वत नहीं देने पर भुगतान पर रोक

वर्ष 2024-25 में 11 किस्तों में कुल 1,38,688/- रु० का भुगतान किया गया है। पैसा का भुगतान के पूर्व कसमार ब्लॉक के जेई आशीष कुमार के द्वारा पैसा की मांग की जाती है। पैसा नहीं देने पर मनरेगा का भुगतान रोक दिया जाता है। वर्ष 2025-26 का मजदूर पेमेन्ट के लिए कसमार ब्लॉक में परिवादी की पत्नी के द्वारा आवेदन (डिमांड) किया गया है।

Dhanbad: 5000 रुपये रिश्वत की मांग

इस आम बागवानी योजना के मजदूरी पेमेन्ट के लिए कसमार ब्लॉक के जेई आशीष कुमार के द्वारा परिवादी की पत्नी एवं परिवादी से 5000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमे परिवादी के आवेदन में वर्णित तथ्यों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन से परिवादी द्वारा लगाये गये आरोप को सही पाकर नियमानुसार अभियुक्त के विरूद्ध कार्रवाई की गई, जहां प्राथमिकी अभियुक्त जेई आशीष कुमार को मनरेगा, प्रखण्ड कार्यालय, कसमार एवं अप्राथमिकी अभियुक्त राजीव रंजन को परिवादी से 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...

Maoist Commander Arrest: मुंबई में 10 लाख का इनामी माओवादी संजय...

झारखंड के 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पलामू पुलिस...