Advertisment

नवरात्रि में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, नगर निगम के साथ मिलकर चलाया संयुक्त अभियान

नवरात्रि में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, नगर निगम के साथ मिलकर चलाया संयुक्त अभियान

भागलपुर : शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक और भीड़भाड़ बढ़ गई है। श्रद्धालु और खरीदार बड़ी संख्या में बाजारों का रूख कर रहे हैं लेकिन सड़क पर अवैध तरीके से दुकानें लगाने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी समस्या को देखते हुए सोमवार को नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। प्रशासन की ओर से माइकिंग कर दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे तुरंत अपनी दुकानें और सामान सड़क से हटा लें।

Goal 7 22Scope News

अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित दुकानदारों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी – प्रशासन

प्रशासन के द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित दुकानदारों पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कई थानों की पुलिस, नगर निगम अधिकारी और यातायात पुलिस बल भी मौजूद रहे। सभी ने दुकानदारों को समझाया कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं। प्रशासन का मानना है कि व्यवस्था बनाए रखने से पूजा में आने वाले लोग सुरक्षित और सहज माहौल में मेले का आनंद उठा सकेंगे।

यह भी पढ़े : शारदीय नवरात्र 2025 : पहले दिन मां शैलपुत्री की हो रही है पूजा

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Dhanbad Mayor Sanjeev Singh Health Update: धनबाद मेयर संजीव सिंह की...

Dhanbad Mayor Sanjeev Singh Health Update: धनबाद के मेयर संजीव सिंह की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए एसजेएएस...

Dhanbad Police Encounter: धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों...

Dhanbad Police Encounter: धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास...

Gumla JJMP Arrest: गुमला में JJMP के सब जोनल मेंबर समेत...

Gumla JJMP Arrest: गुमला पुलिस को उग्रवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। डुमरी थाना क्षेत्र के जंगल में चलाए गए विशेष अभियान...