बिहार के अलग-अलग जिलों में चलाया गया ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’, लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश

बाढ़/भागलपुर/कटिहार/औरंगाबाद/बेगूसराय : बिहार सरकार की तरफ से नगर निगम की ओर से राज्य के हर जिलो में ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ चलाया जा रहा है। बिहार के बाढ़, भागलपुर, कटिहार, बेगूसराय और औरंगाबाद में आज अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। हर जगहों पर भारी संख्या में लोग और दुकानदारों सड़कों पर उतरते हुए दिखायी दिए। प्रशासन की तरफ से अवैध जगहों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। वहीं भागलपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने अतिक्रमण को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जतायी।

बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया

बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। बाढ़ नगर परिषद के भवानी चौक और स्टेशन रोड में अतिक्रम हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। नगर परिषद कई दिनों से अतिक्रमण हटाने को लेकर माइकिंग करवा रहा था। दुकानदारों ने अपने सेड को पहले ही खोल किया था। जहां-जहां अतिक्रमण नजर आया उसको तोड़ दिया गया। स्टेशन रोड में मुख्य रूप से ठेला द्वारा अवैध अतिक्रमण करने का मामला रहता है। दुकानदारों ने स्थाई दुकान देने की बात कही।

बुलडोजर एक्शन पर भड़के कांग्रेस नेता अजीत शर्मा, कहा- NDA गरीबों का है दुश्मन

बिहार में नई सरकार के गठन व सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद कई जिलों में बुलडोजर एक्शन जारी है। अतिक्रमण पर पीला पंजा चल रहा है। वहीं दूसरी ओर लगातार अपराधियों का एनकाउंटर भी हो रहा है। वहीं बुलडोजर एक्शन को लेकर बिहार में राजनीति भी खूब हो रही है कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा।

Ajeet Sharma 22Scope News

चुनाव के पहले तो किसी गरीब पर बुलडोजर नहीं चल रहा था – अजीत शर्मा

उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले तो किसी गरीब पर बुलडोजर नहीं चल रहा था। निश्चित तौर पर जो यूपी में हुआ वही बिहार में अब हो रहा है। गड़बड़ करके एनडीए सरकार बन गई और आज गरीबों पर बुलडोजर चला रहे हैं। अजीत शर्मा ने कहा कि एनडीए गरीबों के दुश्मन है। अगर किसी को हटाना है तो पहले उन्हें जानकारी दीजिए जगह दीजिए घर बनवाइए। यह जो हो रहा है इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। वही बिहार में एनकाउंटर को लेकर उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद अपराध में और ज्यादा इजाफा हुआ और प्रशासन की सफलता से अपराध बेलगाम है।

कटिहार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर निगम की कड़ी कार्रवाई, वर्षों से बंद सड़क हुई मुक्त

कटिहार शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। नगर थाना क्षेत्र के डहरिया वार्ड संख्या 38 में मुख्य सड़क पर वर्षों से किए गए अवैध निर्माण को नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया। बताया जाता है कि दयालाल साह के परिवार द्वारा सड़क पर कब्जा जमाकर आम लोगों के आवागमन में लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही थी। सड़क जाम रहने की शिकायतें लंबे समय से उठ रही थीं। नगर निगम की ओर से कई बार नोटिस देने के बावजूद न तो अवैध निर्माण को हटाया गया और न ही परिवार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। इसी तरह जयप्रकाश साह द्वारा भी सरकारी जमीन पर मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था।

चेतावनी देने के बाद भी जब कोई पहल नहीं की गई तब प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया – नगर निगम

चेतावनी देने के बाद भी जब कोई पहल नहीं की गई तब प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया। निर्धारित समय पर नगर निगम की टीम, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ पहुंची और मौके पर मौजूद अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। स्थानीय लोग सड़क को मुक्त होते देख राहत महसूस करते नजर आए। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट सह अंचल अधिकारी अंशु ने बताया कि यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों के आदेश पर की गई है।

Katihar Atikarman 1 22Scope News

‘नोटिस देने के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया, उसी आधार पर आज यह कार्रवाई की गई है’

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बार-बार नोटिस देने के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया, उसी आधार पर आज यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी शहर में जहां-जहां अवैध कब्जे हैं, वहां इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम की इस कार्रवाई को शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। प्रशासन के इस कदम से स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर बैठे लोगों के खिलाफ अब कड़ा रुख अपनाया जाएगा।

यह भी देखें :

औरंगाबाद शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

बिहार में 10वीं बार मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद नीतीश कुमार अतिक्रमण पर बेहद सख्त हो गए है और राज्य को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दे चुके है। गुरुवार को औरंगाबाद में ऐसा ही नजारा दिखा। शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करने के उद्देश्य से नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम निकली और रमेश चौक से लेकर धर्मशाला तक अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाती दुकानदारों में हड़कंप मच गया और सभी अपने अपने दुकानों को हटाने में जुट गए। लेकिन इसके बावजूद भी 20 अतिक्रमणकारियों से जुर्माने वसूल लिए गए। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करना नगर परिषद की पहली प्राथमिकता है।

Aurangabad Atikarman 22Scope News

अतिक्रमण हटाने के दौरान युवक पेट्रोल छिड़क आत्मदाह करने का किया प्रयास

बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास कर रहा था। हालांकि प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं करती है। लेकिन वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए मामले को रफा-दफा किया। इस अफरा-तफरी के दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर रोड़ेबाजी की जिसमें एक से दो पुलिसकर्मी का सर फट गया। प्रशासन ने लाठीचार्ज किया। घटना लोहिया नगर ओवर ब्रिज के निकट की बताई जाती है। जहां नगर निगम और बुलडोजर चलने के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया जहां पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया।

Begusarai Atikarman 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना में नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन, बुलडोजर से हटाए जा रहे अस्थाई स्ट्रक्चर

विकाश कुमार, राजीव रंजन, रतन कुमार, अजय शास्त्री और रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...