बहू के बॉल पर सास ने जमाया चौका, सास की तेजी के आगे हांफती नजर आयी बहुएं

Jamshedpur–टाटा स्टील अर्बन सर्वसेस एक नयी पहल की शुरुआत करते हुए शादी शुदा महिलाओं के लिए क्रिकेेट टूर्नामेंट की शुरुआत की है.

फिलहाल इस टूर्नामेंट में 12 सामुदायिक केन्द्रों के कुल 144 शादी शुदा महिलाएं भाग ले रही है.

saas 2 22Scope News

मजेदार बात यह है कि इस टूर्नामेंट में न सिर्फ बहुएं भाग ले रही है, बल्कि कई सास भी अपनी बहू के साथ मिलकर

इस टूर्नामेंट में अपना हाथ आजमा रही है..

एक छोर से बहू बॉलिंग कर रही है दूसरी छोर से सास बैटिंग में अपना हाथ आजमा रही है. कई सास ने अपने हाथ

का जौहर दिखलाते हुए बहुओं को आउट किया है.

सास की तेजी के आगे कई बहुएं हांफती नजर आ रही है.

आज इसका टूर्नामेंट क्वार्टर फाइनल खेला जा रहा है.  देखना होगा कि फाइनल तक के सफर में सास बाजी मार

ले जाती है या बहुओं का जोर चलता है.

आयोजकों की ओर से  क्रिकेेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट फील्डर, बेस्ट बैट्समैन, विनर रनर्स

और तीसरे स्थान पर आए टीम को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किए जाने की योजना बनायी गयी है.

आयोजकों की कोशिश इन घरेलू महिलाओं के जीवन में रंग बिखरने की है,

उन्हे उनकी तन्हाई के निकाल जीवन में उमंग भरने की है.

रिपोर्ट- लाला जबीं 

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...