Palamu: महाष्टमी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, मेदिनीनगर में यंग जागृति संघ ने किया भक्ति जागरण का आयोजन

Palamu: शारदीय नवरात्र के अवसर पर महाष्टमी पूजा के दिन मंगलवार को मेदिनीनगर क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही महिलाएं और बच्चियां पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर पूजा पंडालों और मंदिरों में पहुंचीं। श्रद्धालुओं की भीड़ ने हर पूजा स्थल को खचाखच भर दिया।

मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत सुआ कौड़ियां में यंग जागृति संघ कई वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन करता आ रहा है। इस बार भी महाष्टमी के मौके पर समिति द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक आलोक चौरसिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Palamu: श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ मां महागौरी की आराधना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि का आठवां दिन महागौरी माता को समर्पित होता है और उनकी पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

पूरे दिन पूजा पंडालों में भक्ति गीत और मंत्रोच्चार गूंजते रहे, जिससे माहौल धार्मिक रंग में रंग गया। जगह-जगह माता को अलग-अलग भोग अर्पित किए गए। गांव से लेकर शहर तक महाष्टमी पूजा को लेकर खास उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

रिपोर्टः विनोद सिंह

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...