कल शाम पटना पहुंचेंगे CEC, करेंगे राजनीतिक दलों के साथ बैठक

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल किसी भी दिन बज सकता है। इसी बीच मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम कल यानी चार अक्टूबर को राजधानी पटना पहुंचने वाले हैं। चुनाव आयोग की टीम सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगी। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने राज्य की राजनीतिक पार्टियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसी दिन मुख्य निर्वाचन आयुक्त बिहार दौरे पर रहेंगे और वह स्वयं सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ इस उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

DIARCH Group 22Scope News

पटना के एक निजी होटल में होगी चुनाव आयोग की अहम बैठक

यह बैठक पटना के एक निजी होटल में निर्धारित की गई है, जिसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस बैठक का उद्देश्य आगामी चुनाव के संबंध में विभिन्न राजनीतिक पक्षों के विचारों को जानना और तैयारियों की समीक्षा करना है। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य की सभी प्रमुख पार्टियों को आमंत्रित नहीं किया गया है। जिन पार्टियों को बुलावा नहीं मिला है, उनमें मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM), और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) पार्टी शामिल हैं।

यह भी देखें :

चुनाव आयोग की टीम DM-SP के साथ करेंगे बैठक

आपको बता दें कि राजनीतिक दलों के साथ बैठक करने के बाद चुनाव आयोग के सदस्य प्रदेश के सभी डीएम और एसपी के साथ बैठक करेंगे। कानून व्यवस्था के साथ साथ अन्य मुद्दे पर चुनाव आयोग इनके साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने का प्रयास करेगी। सूत्रों का कहना है कि छह या सात अक्तूबर को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों की दिल्ली में घोषणा कर सकती है।

यह भी पढ़े : JDU के संभावित उम्मीदवारों से CM आवास में मुलाकात करेंगे नीतीश, चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा

Saffrn

Trending News

विजय चौधरी ने कहा- 2030 तक नीतीश की नीति पर चलेगी...

पटना : बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने जनता दल यूनाइटेड (JDU)...

नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट, आज शाम जाएंगे दिल्ली

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम सम्राट के साथ डिप्टी...

मधेपुरा में 60 साल पुराना पुल धंसा, दर्जनों गांवों का शहर...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। साहुगढ़ इलाके में एक जर्जर पुल अचानक धंस गया। जिससे दर्जनों...

प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, श्मशान घाट के...

दरभंगा : दरभंगा शहर से जहां भीगो नया टोला स्थित बांध किनारे गांछी के पास से एक युवक का अहले सुबह शव बरामद हुआ...

पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, अपराधियों ने घर घुसकर दंपती...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पीरबहोर थाना क्षेत्र के लालबाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img