बंगाली महिलाओं ने सिंदूर की होली खेल कर दी माता को विदाई, पति की लंबी आयु का मांगा आशीष

बंगाली महिलाओं ने सिंदूर की होली खेल कर दी माता को विदाई, पति की लंबी आयु का मांगा आशीष

मुंगेर : मुंगेर के जमालपुर स्थित बंगाली दुर्गा मंदिर में भी दुर्गा उत्सव पर बंगाली महिलाओं ने आज एक दूसरे को सिंदूर लगा व प्रसाद खिला कर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। देश प्रदेश की सुख शांति का मां से आशीर्वाद लिया। मां को भोग लगाने के बाद विसर्जन के लिए विदा किया।

DIARCH Group 22Scope News

दुर्गोत्सव पर बंगाली महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद माता को विसर्जन के लिए किया विदा

आपको बता दें कि दुर्गोत्सव पर बंगाली महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद माता को विसर्जन के लिए विदा किया। इस मौके पर बंगाली मूल की महिलाओं ने माता का श्रृंगार किया व परिवार के सुख शांति का आशीर्वाद मांगा। बंगाली महिलाओं का मानना है कि नवरात्र के मौके पर नौ दिन मायके में रहने के बाद आज माता को ससुराल के लिए विदाई दी जाती है। इसलिए आज के दिन नाच गा कर और सुहागिन सिंदूर की होली खेल कर माता को विदाई दी जाती है।

ये भी देखे : 

 सिंदूर खेला कर पति की लंबी आयु की करती हैं कामना

बंगाली समुदाय की महिलाओं ने बताया कि नवरात्र के मौके बंगाली समुदाय के लोग हर वर्ष पंचमी से मां दुर्गा पूजा का उत्सव मनाते हैं। मां की प्रतिमा बनाकर महादशमी तक माता की पूजा अर्चना करते हैं। आज विजयदशमी पर मां दुर्गा की अपने मायके से ससुराल वापसी होती है। जिस अवसर पर बंगाली महिलाएं नाच गाकर खुशियां मनाती है। सिंदूर खेला (सिंदूर की होली) खेल कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। सभी सुहागन एक दूसरे के मांग में सिंदूर लगाने के साथ-साथ गालों पर सिंदूर लगा सिंदूर की होली खेलती है। उसके बाद मां को अगले वर्ष पुनः आने की कामना के साथ विसर्जन के लिये विदा करती है।

ये भी पढ़े :  दुर्गाबाड़ी पूजा समिति का ‘सिंदूर खेला’, बंगाली समाज की महिलाओं ने मनाया उत्सव

केएम राज की रिपोर्ट

Deoghar News: 10-20 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला आवास!...

Deoghar News: देवघर जिले के सरवां ब्लॉक में स्थित बंदाजोरी पंचायत में सरकारी आवास योजना को लेकर विवाद सामने आया है। मिसराडीह के ग्रामीणों...

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...