Advertisement
Advertisement

Ranchi: बीबीए की छात्रा ने किराए के मकान में की खुदकुशी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: एक बीबीए की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एमिटी यूनिवर्सिटी रांची में बीबीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। उसकी पहचान स्वाति कुमारी के रूप में हुई है, जो बिहार के सासाराम की रहने वाली है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ranchi: बीबीए की छात्रा ने की खुदकुशी

बताया जा रहा है कि स्वाती हटिया में किराए के मकान में रह रही थी। यहीं से एमिटी यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। इस बीच अचानक आज उसकी खुदकुशी का मामला सामने आया है। उसका शव किराए के मकान में पाया गया है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Ranchi: मामले की जांच में जुटी पुलिस

हालांकि, अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है कि घटना खुदकुशी की है, या कुछ और है। अब पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि घटना कैसे घटी। फिलहाल, पुलिस मामले की सभी एंगलों से जांच शुरू कर दी है। वहीं उसके माता पिता को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

जरुरी अपील

बता दें कि, पढ़ने वाले बच्चों में लगातार खुदकुशी का मामला सामने आ रहा है। ऐसे में बच्चों को सलाह दी जाती है कि बेमतलब स्ट्रेस न लें और कोई परेशानी हो तो अपने माता-पिता से बात करें। वहीं पैरेंट्स भी बच्चों का ध्यान रखें और अनावश्यक दवाब ने डालें। कोई मदद की जरुरत हो तो अधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...