पटना सिटी : बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के बीच पहले और दूसरे चरण का नामांकन की प्रक्रिया जारी है। पहले दौर के नामांकन के लिए कल यानी 17 अक्टूबर तक का समय है जबकि दूसरे चरण के लिए 20 अक्टूबर की तारीख मुख्य चुनाव आयोग ने निर्धारित की है। वहीं बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं जो कि छह नवंबर और 11 नवंबर है जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। बता दें कि बिहार आज सुबह मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से डिप्टी सीएम व बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नामांकन किया। वहीं पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से सरकार के मंत्री व बीजेपी के नेता नितिन नवीन चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया। नितिन नवीन के नामांकन में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय उनके प्रस्तावक बने।

मेयर सीता साहू का पुत्र शिशिर कुमार ने पटना साहिब से भरा पर्चा, भारी संख्या में दिखे समर्थक
पटना सिटी क्षेत्र के पटना साहिब विधानसभा मेयर सीता साहू का पुत्र शिशिर कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आज नामांकन किया। भाजपा से क्षुब्ध होकर इस्तीफा दे दिया है ओर खूलकर चुनाव मैदान में कुद गए हैं। वहीं शिशिर कुमार काफिला के साथ जुलूस भी निकाला। साथ ही पूरा क्षेत्र का भ्रमण किया। वह पहले ही कह चुके थे कि अगर बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे जो कि आज कर दिया।
अगर चाचा नंदकिशोर आशीर्वाद देते तो यह नौबत नहीं आती – शिशिर कुमार
निर्दलीय प्रत्याशी शिशिर कुमार ने कहा कि अगर चाचा नंदकिशोर यादव आशीर्वाद दे देते तो यह नौबत नहीं आती। भाजपा पार्टी में नाम जब पूछा गया था तो वहां मेरा भी नाम देना चाहिए था वैसा उन्होंने नहीं किया। इनका साफ इशारा कदावर नेता व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के ऊपर था। उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद है उन्होंने जो विकास किया उसे पर काम करेंगे और जनता का पूरा विश्वास है। युवा हमारे साथ हैं और भारी मतों से हम जीतेंगे।
यह भी पढ़े : नितिन नवीन ने लगातार 5वीं बार बांकीपुर सीट से किया नामांकन, छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय बने प्रस्तावक…
उमेश चौबे की रिपोर्ट
Highlights







