Advertisment

Ghatsila By Election 2025: CM Hemant Soren पहुंचे JMM प्रत्याशी Somesh Soren के नामांकन में, जनसभा में दिखी जबरदस्त भीड़

घाटशीला उपचुनाव में JMM प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन, सर्कस मैदान में विशाल जनसभा।


Ghatsila By Election 2025 : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को घाटशीला उपचुनाव के दौरान झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के नामांकन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री खुद घाटशीला अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रत्याशी सोमेश सोरेन के साथ खड़े होकर समर्थन जताया।

झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन, झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र हैं। उनके आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने पुत्र सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घाटशीला के सर्कस मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।


 Key Highlights:

  • घाटशीला उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने दाखिल किया नामांकन

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे अनुमंडल कार्यालय, जताया समर्थन

  • सोमेश सोरेन पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र हैं

  • नामांकन के बाद सीएम करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

  • सर्कस मैदान में झामुमो कार्यकर्ताओं की उमड़ी भारी भीड़


Ghatsila By Election 2025:

कार्यक्रम के दौरान झामुमो समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने “हेमंत सोरेन जिंदाबाद” और “झामुमो फिर से लाएगा सरकार” के नारे लगाए। स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मौके को भावनात्मक बताया और कहा कि सोमेश सोरेन अपने पिता की अधूरी राजनीतिक यात्रा को पूरा करेंगे।

इस मौके पर झामुमो के कई मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। घाटशीला उपचुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को झामुमो की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...

JSSC CGL Exam Scam: अभय तिवारी का बड़ा दावा, प्रश्न-उत्तर पहले...

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी एजेंसी से प्रश्न-उत्तर मिलने का...

6th JPSC Merit List पर फिर संशय, माइग्रेशन मामले में सुप्रीम...

छठी JPSC परीक्षा की मेरिट लिस्ट में फिर बदलाव की संभावना है। रिजर्व अभ्यर्थियों के माइग्रेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को...