पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने भरा नामांकन, पत्नी डॉ. ममता भी रहीं मौजूद

अररिया : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तेजतर्रार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शुमार सुपर कॉप के नाम से जाने जाने वाले शिवदीप वामनराव लांडे ने अररिया विधानसभा क्षेत्र से शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। सैकड़ों समर्थकों के साथ पदयात्रा करते हुए शिवदीप वामनराव लांडे अररिया समाहरणालय परिसर स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अररिया के निर्वाची पदाधिकारी सदर एसडीओ रवि प्रकाश के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। पर्चा भरने के पूर्व वह जमालपुर शहर का भ्रमण करते हुए चौक-चौराहे पर लोगों से मिले।

DIARCH Group 22Scope News

नामांकन से पहले वह अररिया में मंदिर में पत्नी के साथ पूजा की

गाड़ियों का काफिला व युवाओं महिलाओं के भीड़भाड़ के साथ पूर्व आईपीएस पहले जुबली वेल स्थित बजरंगबली मंदिर, शनि देव मंदिर, योग माया बड़ी दुर्गा मंदिर के अलावे झूर काली माता के मंदिर गौरीपुर सफियासराय पहुंच कर पूजा अर्चना की। पत्नी डॉ. ममता के साथ मुंगेर पहुंचकर जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन का पर्चा तीन सेट में भरा। बाहर निकलते ही समर्थकों ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया।

IPS S Lande 1 22Scope News

पूर्व IPS ने कहा- मुंगेर जिले से गहरा लगाव रहा है

पूर्व आईपीएस ने कहा कि मुंगेर जिले से गहरा लगाव रहा है, इसलिए नौकरी से इस्तीफा देकर जनता की अदालत में सेवा करने के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाकी में तो जनता ने हमें काम करते हुए देखा है अब प्रतिनिधि के रूप में इस अंदाज में जनहित के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने आए हैं। प्राचार्य शंकर कुमार सिंह, शुभम सिंह, मो. नुरुल्लाह, राजू चौरसिया, राम सिमरन पासवान, रमेश ठाकुर, आनंदी मंडल, जयंती देवी, गोपाल प्रसाद तांती, सत्य प्रकाश और डॉ. पप्पू, लक्ष्मण कुमार सहित बड़ी संख्या में समर्थक थे।

यह भी पढ़े : विकसित बिहार बनाने को लेकर युवाओं को आना होगा आगे – शिवदीप लांडे

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...