हायाघाट में बीजेपी विधायक रामचंद्र साहू का विरोध, जनता ने लगाया गो बैक के नारे

हायाघाट में बीजेपी विधायक रामचंद्र साहू का विरोध, जनता ने लगाया गो बैक के नारे

दरभंगा : दरभंगा में विधानसभा चुनाव से पहले हायाघाट सीट से मौजूदा बीजेपी विधायक और प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद साहू को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान कई गांवों में ग्रामीणों ने उनके खिलाफ ‘रामचंद्र प्रसाद मुर्दाबाद’ और ‘गो बैक’ जैसे नारे लगाए। लगातार बढ़ रहे जनविरोध ने भाजपा खेमे में बेचैनी बढ़ा दी है। हायाघाट सीट पर मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है।

Goal 7 22Scope News

CPM ने कहा, मोदी के नाम पर भी मतदाता वोट देने को तैयार नहीं

वहीं महागठबंधन समर्थित सीपीएम प्रत्याशी श्याम भारती ने कहा कि भाजपा विधायक ने पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में कोई ठोस विकास कार्य नहीं कराया। इसीलिए सुसारी, हरहच्चा, चकला और अटहर सहित कई गांवों में मतदाताओं ने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई है। रामचंद्र प्रसाद की जीत हमेशा भाजपा के नाम पर होती रही है, लेकिन जनता के काम के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। इस बार उन्होंने दावा किया कि लोग मोदी के नाम पर भी वोट देने के लिए तैयार नहीं हैं।

ये भी पढ़े : वीआईपी सुप्रीमों मुकेश सहनी का मंत्री संजय सरावगी पर जमीन घोटाले का आरोप

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...