JSSC CGL पेपर लीक मामले में आज हाईकोर्ट में फिर तीन घंटे हुई सुनवाई, जानिए क्या-क्या हुआ

रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा पेपर लीक मामले में शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में करीब तीन घंटे तक सुनवाई चली। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार के लिए निर्धारित की है।

आज की सुनवाई में राज्य सरकार और हस्तक्षेपकर्ता पक्ष की ओर से दलीलें पेश की गईं। वहीं, प्रार्थी प्रकाश कुमार की ओर से अगली तारीख को पक्ष रखा जाएगा। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में CID IG अनुप बिरथरे और CID की जांच टीम मौजूद रही। बताया गया कि रेफरेंस के कारण आज सुनवाई आगे नहीं बढ़ पाई।

इससे पहले JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को करीब चार घंटे तक सुनवाई चली थी। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई थी। इस दौरान प्रार्थी प्रकाश कुमार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजित कुमार सिन्हा और समीर रंजन ने पक्ष रखा। वहीं, राज्य सरकार की ओर से उपस्थित CID की टीम में CID IG अनुप बिरथरे भी मौजूद रहे। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में दोनों पक्षों के तर्क सुने गए। मामले में गुरुवार को फिर इस पर सुनवाई होनी थी, लेकिन नहीं हुई। आज फिर हुई है।

क्या है JSSC CGL पेपर लीक मामला?

प्रार्थी प्रकाश कुमार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि JSSC CGL परीक्षा 2024 में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी और पेपर लीक हुआ है। याचिका में परीक्षा को रद्द करने और पूरी प्रक्रिया की CBI जांच या हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की कमेटी से जांच कराने की मांग की गई है।

JSSC CGL पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई

बता दें कि, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में कल कार्रवाई करते हुए सीआईडी (CID) की टीम ने वित्त विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी संतोष कुमार मस्ताना को गिरफ्तार कर लिया था। उन पर पेपर लीक से जुड़ी गलत अफवाह फैलाने और जांच में बाधा डालने का आरोप है।

JSSC CGL पेपर लीक मामले से जुड़े सवाल-जवाब :

सवाल – JSSC CGL पेपर लीक मामला क्या है?

जवाब – यह मामला झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2024 के प्रश्नपत्र लीक से जुड़ा है। प्रार्थी प्रकाश कुमार ने याचिका दायर कर परीक्षा को रद्द करने और CBI या हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की है।”]

सवाल – JSSC CGL पेपर लीक मामले की सुनवाई कहां हो रही है?

जवाब – इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष हो रही है। शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक सुनवाई चली और अगली तारीख सोमवार के लिए तय की गई है।”]

सवाल – आज की सुनवाई में क्या हुआ?

जवाब – राज्य सरकार और हस्तक्षेपकर्ता पक्ष की ओर से दलीलें पेश की गईं, जबकि प्रार्थी की ओर से अगली तारीख को पक्ष रखा जाएगा। सुनवाई के दौरान CID IG अनुप बिरथरे और उनकी जांच टीम कोर्ट में मौजूद रही।”]

सवाल – CID ने अब तक क्या कार्रवाई की है?

जवाब – CID ने वित्त विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी संतोष कुमार मस्ताना को गिरफ्तार किया है। उन पर पेपर लीक से जुड़ी गलत अफवाह फैलाने और जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।”]

सवाल – मामले की अगली सुनवाई कब होगी?

जवाब – मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने अगली सुनवाई सोमवार के लिए निर्धारित की है। इस दौरान प्रार्थी पक्ष की दलीलें पेश की जाएंगी।

सवाल – JSSC CGL पेपर लीक मामला क्या है?

जवाब – यह मामला झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2024 के प्रश्नपत्र लीक से जुड़ा है। प्रार्थी प्रकाश कुमार ने याचिका दायर कर परीक्षा को रद्द करने और CBI या हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की है।”]

सवाल – JSSC CGL पेपर लीक मामले की सुनवाई कहां हो रही है?

जवाब – इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष हो रही है। शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक सुनवाई चली और अगली तारीख सोमवार के लिए तय की गई है।”]

सवाल – आज की सुनवाई में क्या हुआ?

जवाब – राज्य सरकार और हस्तक्षेपकर्ता पक्ष की ओर से दलीलें पेश की गईं, जबकि प्रार्थी की ओर से अगली तारीख को पक्ष रखा जाएगा। सुनवाई के दौरान CID IG अनुप बिरथरे और उनकी जांच टीम कोर्ट में मौजूद रही।”]

सवाल – CID ने अब तक क्या कार्रवाई की है?

जवाब – CID ने वित्त विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी संतोष कुमार मस्ताना को गिरफ्तार किया है। उन पर पेपर लीक से जुड़ी गलत अफवाह फैलाने और जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।”]

सवाल – मामले की अगली सुनवाई कब होगी?

जवाब – मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने अगली सुनवाई सोमवार के लिए निर्धारित की है। इस दौरान प्रार्थी पक्ष की दलीलें पेश की जाएंगी।”]

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...