Advertisment

JSSC CGL पेपर लीक मामले में आज हाईकोर्ट में नहीं हुई सुनवाई, जानिए अब कब होगी

रांची. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा पेपर लीक मामले में गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी। इससे पहले बीते दिन इस मामले में हाईकोर्ट में करीब चार घंटे तक बहस चली थी। आज की सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से पक्ष रखा जाना था, जिसके बाद प्रार्थी की ओर से तर्क दिए जाने थे, लेकिन सुनवाई टल गई।

JSSC CGL पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई

पिछली सुनवाई में प्रार्थी प्रकाश कुमार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजित कुमार सिन्हा और अजित कुमार ने पक्ष रखा था। वहीं, हस्तक्षेपकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वरीय अधिवक्ता वी. मोहना ने अपनी दलीलें दी थीं। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा था। इस दौरान सीआईडी आईजी अनुप बिरथरे और सीआईडी की जांच टीम भी कोर्ट में मौजूद रही।

क्या है याचिका में मांग

प्रार्थी प्रकाश कुमार की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि JSSC CGL परीक्षा में भारी गड़बड़ी हुई है। उन्होंने परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। साथ ही, याचिका में यह भी आग्रह किया गया है कि पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की कमेटी से कराई जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हो रही है। इस सुनवाई को लेकर परीक्षार्थियों के बीच खासा उत्साह और चिंता दोनों देखी जा रही है, क्योंकि इस फैसले से हजारों उम्मीदवारों के भविष्य पर असर पड़ सकता है।

JPSC Student Protest: पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचे...

 रांची में JPSC JSSC छात्रों ने मुख्य रास्ते के बजाय पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचकर सातवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। पुलिस...

JPSC Student Protest: विधानसभा के पास छात्रों पर लाठीचार्ज, कई घायल!

रांची में JPSC JSSC छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई छात्र घायल हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से...

JPSC Student Protest: बैरिकेड तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र, पुलिस...

रांची में JPSC JSSC छात्रों ने कई बैरिकेड तोड़कर विधानसभा के करीब पहुंचकर मार्च किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन...