Advertisment

दरभंगा में योगी आदित्यनाथ की जनसभा, विपक्ष पर हुये हमलावर , एनडीए प्रत्याशियों के जीत का लिया वादा

दरभंगा में योगी आदित्यनाथ की जनसभा, विपक्ष पर हुये हमलावर , एनडीए प्रत्याशियों के जीत का लिया वादा

दरभंगा में योगी आदित्यनाथ :  उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज दरभंगा से अपनी चुनावी सभा की शुरूआत की और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामनगरी से आप सबके लिये संदेशा लाया हुँ और वह संदेशा है भारी बहुमत से एनडीए के पक्ष में मतदान करे और उन्हें जीत की माला पहनाये।

Goal 7 22Scope News

राजद-कांग्रेस और एनडीए शासन में बताया अंतर

उन्होंने एनडीए की तुलना में राजद-कांग्रेस शासनकाल का अतंर समझाया और कहा कि राजदकांग्रेस के शासनकाल में सिर्फ अपनों का विकास हुआ। लालू यादव ने घोटाले दर धोटाले किये और अपने परिवार के लिये संपत्ति अर्जित की। यहीं नहीं गरीबों को रोजगार देने के बहाने उनकी कीमती जमीन को हड़प लिया। एक से एक घोटाले को अंजाम दिया और अब कह रहे हैं सबकों नौकरी देंगे। जरा सोचिये इस बार सत्ता में आये तो क्या होगा। आपलोग उनके झूठे गफलत में नहीं फंसियेगा।

yy2 1 22Scope News

उत्तरप्रदेश अपराध विहीन है,वहां कोई समस्या नहीं है

आज उत्तरप्रदेश अपराध विहीन हो गया एक भी माफिया नही है जो कुछ बचे खुचे हैं, उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलना जारी है। हर हाल में वे भी बख्शे नही जायेंगे। उन्होंने सचेत करते हुये कहा की आप लोग भी सतर्क रहिये एक भी माफिया जीतना नही चाहिये। ऐसे लोग किसी भी हाल में वहीं जितने चाहिेये।

zza 22Scope News

एनडीए को जिताये घुसपैठियों को भगाये, जहां कही भी ऐसा दिखे उसे पनपने नही देना है

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेगी। ऐसे लोग राज्य और देश का माहौल खराब करने की कोशिश में लगे रहते हैं। राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा देने का काम करते है। इसलिये एनडीए के हाथ को मजबूती देना जरुरी है कि ताकि जहाँ कहीं भी ऐसे लोग दिखे उन्हें चुन-चुन कर निकाला जा सके। हर हाल में उन्हें पनपने नही देना है।

WhatsApp Image 2025 11 03 at 12.51.01 22Scope News

आत्मनिर्भर, समृद्ध, विकसित बिहार के लिये जरूरी है एनडीए सरकार

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित बिहार बनाना है तो एनडीए को जिताना होगा। गलती से भी अगर विपक्ष को मौका मिलेगा तो सारा सपना अधूरा ही रह जायेगा। बिहार के विकास के लिये एनडीए सरकार जरूरी है।

yy 22Scope News

बंटेंगें नही को कटेंगे नहीं, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

उन्होंने जनता को सचेत करते हुये कहा कि आपस में बंटने से स्थिति खराब हो जायेगी, हर हाल में हमारी एकता जरुरी है। हम सब की एकजुटता जरुरी है उन्होंने अपना नारा दुहराया और कहा कि बंटेंगें नही को कटेंग नहीं, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

जनसमर्थन की अपील की और हाथ उठा कर हामी भरवाई

अंत में मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमुह से एनडीए के पक्ष में जनसमर्थन की हामी भरवायी और पूछा कि आप सभी हाथ उठा कर कहिये इन्हें जीत की माला पहनाईयेगा ना।

ये भी पढ़े :  सीतामढ़ी में गरजे शाह, कहा- हमने वादा करके गया था चालू करेंगे रीगा की चीनी मिल, हो गई पूरी

वरूण ठाकुर की रिपोर्ट

 

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: रांची विधानसभा घेराव पर पुलिस का बड़ा...

Ranchi Vidhansabha Gherao FIR: जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प...

World Elephant Day 2026: हाथियों के लिए जयपुर में बनेगा खास...

World Elephant Day 2026, जामनगर: विश्व हाथी दिवस के मौके पर अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वनतारा ने हाथियों के संरक्षण और कल्याण से जुड़ी...

Amity University Jharkhand: कबाड़ से कमाल तक! एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों...

Ranchi: Amity University Jharkhand में स्वच्छता पखवाड़ा एवं हर घर तिरंगा के तहत विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग और वेस्ट-टू-वेल्थ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...