मोतिहारी व कैमूर अखिलेश की जनसभा, BJP पर जमकर बरसे, नीतीश पर रहे नरम

मोतिहारी/कैमूर : उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद यादव ने आज यानी तीन नवंबर को मोतिहारी और कैमूर में जनसभा की। मोतिहारी के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन उम्मीदवार मनोज यादव के समर्थन में सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद यादव ने जनसभा को संबोधित किया। कोटवा हाईस्कूल के मैदान में हुई इस सभा में भारी भीड़ उमड़ी। अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपेक्षाकृत नरम रुख दिखाया।

Goal 7 22Scope News

बिहार का यह चुनाव दिल्ली की राजनीति को दिशा देने वाला है – अखिलेश यादव

अखिलेश प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार का यह चुनाव दिल्ली की राजनीति को दिशा देने वाला है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है और इस बार बिहार की जनता बीजेपी को जवाब देने के लिए तैयार है। अखिलेश ने कहा कि बिहार के युवाओं के लिए तेजस्वी यादव नौकरी लाने जा रहे हैं, जबकि बीजेपी सिर्फ झूठे वादों से जनता को ठगने का काम कर रही है। किसानों की हालत पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि जिन्होंने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था, उन्होंने किसानों को और गरीब बना दिया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और चीन के बढ़ते प्रभाव पर भी केंद्र सरकार को घेरा।

यह भी देखें :

अखिलेश ने कहा- चीन हमारी जमीन के साथ अब बाजार पर भी कब्जा कर रहा है, NDA सरकार मूकदर्शक बनी हुई है

अखिलेश ने कहा कि चीन हमारी जमीन के साथ अब बाजार पर भी कब्जा कर रहा है, लेकिन बीजेपी सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। अमेरिका के बढ़ते टैरिफ पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चुप हैं जबकि अमेरिका भारत पर लगातार आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है। पटना में बीजेपी की बड़ी रैली पर तंज कसते हुए अखिलेश बोले कि बीजेपी के चुनावी शो में दूल्हा ही गायब था, क्योंकि उसे पहले से पता है कि चुनाव के बाद उसे माला नहीं पहनाई जाएगी। अखिलेश यादव की इस सभा से कल्याणपुर विधानसभा में महागठबंधन के समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।

अखिलेश ने रामगढ़ के चुनावी सभा में कहा- बिहार में बदलाव के लिए तेजस्वी को बनाएं मुख्यमंत्री

कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 10 प्लस उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव के लिए आप लोग मतदान करें। बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएं और अपना भविष्य को चुनें। उन्होंने कहा की यह बिहार की धरती है जो देश और दुनिया को रास्ता दिखाता है। उन्होंने कहा की बिहार की जनता भाजपा को बाहर करने जा रही है। इसलिए की पलायन रोकने का काम जिसका था वह 20 साल और देश में 11 साल से जनता को ठगने का काम किया है। भाजपा लोगों को इस्तेमाल करती है।

Akhilesh Motihari 1 22Scope News

BJP पार्टी ने जनता को ठगने का काम करती है – अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जनता को ठगने का काम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार से पहले मिलिट्री में सबसे अधिक बहाली होती थी। भाजपा ने अग्निवीर कानून लाकर युवाओं के मनसूबे पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा की आप लोगों को भाजपा की मजदूरी चाहिए या तेजस्वी की नौकरी चाहिए। अगर नौकरी चाहिए तो महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर जीताकर तेजस्वी के हाथों को मजबूत करें। अखिलेश यादव ने लोगों को तेजस्वी के द्वारा किया गया वादा याद दिलाते हुए कहा की बिहार के हर परिवार को एक एक नौकरी एवं पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर मिलेंगे। भाजपा देश में संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहा है वह हमलोग कभी भी होने नहीं देंगे। इस उत्तर प्रदेश दौरान रामगढ़ विधानसभा के राजद प्रत्याशी अजीत सिंह को वोट देकर जीताने की अपील की।

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव में अखिलेश भी कूदे, कहा- हर चुनाव में काम करती है भाजपा की ‘B Team’

सोहराब आलम और देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...