बगहा में NDA उम्मीदवार के पक्ष में योगी आदित्यनाथ ने किया जनसभा, 12 बजे दिन से लोगों ने किया इंतजार

बगहा : केवल यूपी के ही नहीं बल्कि पूरे देश के चहेते नेता उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन आज दोपहर तीन बजे के करीब बगहा के बबुई टोला फील्ड में हुआ। लोगों ने बहुत उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। बताते चलें कि योगी आदित्यनाथ ने अपने जनसभा में विपक्ष यानि महागठबंधन पर खुल कर निशाना साधा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

DIARCH Group 22Scope News

योगी ने भगवान राम के समर्थन व उनके सम्मान से जुड़ी बातों को रखते हुए लालू राज के लालटेन व कांग्रेस पर भी खुलकर किया प्रहार

लोगों में आज योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर इतनी उत्साह थी कि लोग कड़ी धूप में भी आज के दिन में 12 बजे से इंतजार करते दिखे। इस कड़ी धूप में टेंट की जो व्यवस्था थी उससे कही ज्यादा आम जनता की भीड़ बनी रही। योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम के समर्थन और उनके सम्मान से जुड़ी बातों को रखते हुए लालू राज के लालटेन और कांग्रेस पर भी खुल कर प्रहार किया। आज के इस सभा में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे सहित एनडीए के कई चर्चित चेहरे सभा स्थल के मंच पर देखने को मिले।

यह भी पढ़े : CM नीतीश कुमार ने रजौली में कहा- 2005 में जो मिला वो बदहाल बिहार था…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बागमती नदी के कटाव से खतरे में ‘बड़ी मां कात्यायनी स्थान’,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज उत्तर माड़र के तीन गछिया टोला स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 'बड़ी मां कात्यायनी...

Vishnugarh नाबालिग के साथ दरिंदगी पर पुलिस का एक्शन तेज,6 संदिग्धों...

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग (Vishnugarh) में बीते दिनों एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गई थी जिसके...

बिहार बन रहा वाइल्डलाइफ टूरिज्म हब, बाघ, डॉल्फिन, सफारी व पक्षी...

पटना : बिहार के टाइगर रिजर्व, डॉल्फिन अभ्यारण्य, वन्यजीव अभ्यारण्य और सफारी अब इको टूरिज्म के प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं। राज्य के...

मुख्यमंत्री ने वाल्मी परिसर पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन मध्यान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण...

Vishnugarh कांड के विरोध में सरिया में उबाल, व्यवसायी संघ ने...

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के Vishnugarh में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना के विरोध में सरिया में लोगों का गुस्सा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img