Breaking: तदाशा मिश्रा को झारखंड DGP का प्रभार, अनुराग गुप्ता हुए सेवानिवृत

रांची. राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) की 1994 बैच की अधिकारी तदाशा मिश्रा को प्रभारी महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (डीजीपी), झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे वर्तमान में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। सरकार के आदेश के अनुसार, तदाशा मिश्रा को उनके वर्तमान वेतनमान में ही अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तदाशा मिश्रा को झारखंड DGP का प्रभार

सरकार ने तदाशा मिश्रा को डीजेपी का प्रभार सौंपने को लेकर अधिसूचना जारी की है, जिसमें लिखा है, “तदाशा मिश्रा, भा०पु०से० (1994) विशेष सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में प्रभारी महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, रांची (HOPF) के पद पर पदस्थापित किया जाता है।”

अनुराग गुप्ता हुए सेवानिवृत

वहीं 1990 बैच के IPS अधिकारी अनुराग गुप्ता, जो अब तक झारखंड के डीजीपी पद पर कार्यरत थे, के  सेवानिवृत्ति के आवेदन को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उन्हें 6 नवंबर 2025 से प्रभावी रूप से सेवानिवृत्त माना गया है। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सभी अनुमन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे।

सरकार ने अपनी अधिसूचना में लिखा है, “अनुराग गुप्ता, भा०पु० से (1990) महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, रांची (HOPF) के द्वारा समर्पित ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को स्वीकार किया जाता है। गुप्ता, भा०पु०से० को दिनांक 06.11.2025 के प्रभाव से सेवानिवृत्त मानते हुए उन्हें सेवानिवृत्ति उपरांत अनुमान्य सभी लाभ देय होगा।”

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...