Ranchi High Court Stops Chowkidar Appointment Process:कोर्ट ने क्षेत्रवार भर्ती नियमों के उल्लंघन की निंदा की

रांची में चौकीदार नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई। कोर्ट ने कहा, जिला स्तर की जगह क्षेत्रवार नियुक्ति करना नियमों के खिलाफ है। राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश।


Ranchi High Court Stops Chowkidar Appointment Process:

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची जिले में ग्रामीण चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिना न्यायालय की अनुमति के किसी भी नए चौकीदार की नियुक्ति नहीं की जाएगी।

Ranchi High Court Stops Chowkidar Appointment Process:

इस मामले में ओरमांझी निवासी लंबोदर पाठक ने याचिका दायर की थी। उनके अधिवक्ता श्रेष्ठ गौतम और हिमांशु हर्ष ने अदालत को बताया कि जिला प्रशासन ने कई अभ्यर्थियों के आवेदन यह कहते हुए निरस्त कर दिए कि वे जिस बीट से आवेदन कर रहे हैं, वहां के मूल निवासी नहीं हैं। जबकि, चौकीदार पद की नियुक्ति जिला स्तर की होती है और उम्मीदवारों को बीट आधारित (ग्रामीण) स्तर पर सीमित करना नियम के खिलाफ है।


 Key Highlights:

  • झारखंड हाईकोर्ट ने रांची जिले में चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाई।

  • कोर्ट ने कहा—बिना अनुमति के किसी भी चौकीदार की नियुक्ति नहीं होगी।

  • नियुक्ति क्षेत्रवार हो रही थी, जबकि नियम के अनुसार यह जिला स्तर पर होनी चाहिए।

  • ओरमांझी निवासी लंबोदर पाठक ने दाखिल की थी याचिका।

  • कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई तक रोक जारी।


Ranchi High Court Stops Chowkidar Appointment Process:

अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जिलावार की बजाय क्षेत्रवार बहाली करना कानूनी प्रावधानों के विपरीत है। गौरतलब है कि चौकीदार नियुक्ति नियमावली के अनुसार, एक बीट क्षेत्र लगभग 100 से 120 घरों वाले गांव को शामिल करता है। नियमों में यह भी स्पष्ट है कि बहाली की प्रक्रिया जिला स्तर पर एक समान रूप से की जानी चाहिए, ताकि किसी भी उम्मीदवार के साथ क्षेत्रीय आधार पर भेदभाव न हो।

अदालत ने कहा कि जब तक राज्य सरकार का जवाब दाखिल नहीं हो जाता, तब तक रांची जिले में चौकीदारों की किसी भी नियुक्ति प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

Highlights

Saffrn

Trending News

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89...

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर...

CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न...

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img