बिहार चुनाव 2025 : ममता पर भारी कर्तव्य, महिला अफसर ने पेश की मिशाल, चुनाव कार्य के बाद दिया लक्ष्मी को जन्म

बिहार चुनाव 2025 : ममता पर भारी कर्तव्य, महिला अफसर ने पेश की मिशाल, चुनाव कार्य के बाद दिया लक्ष्मी को जन्म

22 Scope News Desk : अंनत सिह मामले के बाद बिहार चुनाव एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार चर्चा का कारण बाहुबलि की दबंगई नहीं बल्कि महिला अफसर का कार्य के प्रति समर्पण है।

बिहार चुनाव 2025 : ममता पर भारी कर्तव्य, महिला अफसर ने पेश की मिशाल, चुनाव कार्य के बाद दिया लक्ष्मी को जन्म
बिहार चुनाव 2025 : ममता पर भारी कर्तव्य, महिला अफसर ने पेश की मिशाल, चुनाव कार्य के बाद दिया लक्ष्मी को जन्म

चर्चा का विषय बनी महिला अफसर  

नालंदा चुनाव ड्यूटी पर रही महिला अफसर इस बार में चर्चा में है। दरअसल हिलसा अनुमंडल में पदस्थापित डीसीएलआर (भूमि सुधार उप समाहर्ता) रश्मि कुमारी ने प्रसव के अंतिम महीने में होते हुए भी अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। इस्लामपुर विधानसभा में कुल 390 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए थे और रश्मि कुमारी ने प्रसव पीड़ा की परवाह किए बिना सभी बूथों पर अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया।

NALANDA 22Scope News

चुनाव ड्यूटी से बचने के लिये लोग बनाते हैं बहाने 

जहां चुनावी ड्यूटी से बचने के लिए अधिकारी अनेक तरह के बहाने बनाते हैं, वहीं इस अधिकारी ने मातृशक्ति के उपर चुनाव ड्यूटी के उपर रखा और अपने कार्य को प्राथमिकता दी। जबकि इन्हें सहज ही अवकाश मिल सकता था।

वहीं महिला अधिकारी ने बताया की ये उनकी पहली चुनावी ड्यूटी थी इसलिये चुनावी ड्यूटी को मिस नही करना चाहती थी। उन्होंने कहा यह लोकतंत्र का महापर्व है। मैं नहीं चाहती थी कि मेरे कारण प्रशासनिक कार्यों में कोई कमी रह जाए।

महिला अफसर के जज्बे की हो रही प्रशंसा

ड्यूटी के प्रति महिला अफसर के इस जज्बे की चारो तरफ प्रशंसा हो रही है। रश्मि कुमारी की यह कहानी न केवल एक महिला अधिकारी की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, बल्कि यह भी साबित करती है कि मातृत्व और सेवा भावना जब एक साथ आती हैं तो असंभव भी संभव हो जाता है।

वहीं चुनाव कार्य से निवृत होने के बाद महिला अफसर ने एक सुंदर लक्ष्मी को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा और बच्च स्वस्थय है।

ये भी पढ़े :  सोनपुर मेला : उमड़ने लगी सैलानियों की भीड़, मीना बाजार से लेकर लोकगीतों की धुन तक, पूरा मेला कला प्रेमियों से सराबोर हो उठा

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...