Jharkhand Weather Update: बारिश-ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट, 21 मार्च तक येलो अलर्ट जारी

 रांची समेत झारखंड में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से मौसम बदला, तापमान गिरा। 21 मार्च तक कई जिलों में येलो अलर्ट जारी।


Jharkhand Weather Update रांची: रांची सहित झारखंड के कई जिलों में मंगलवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे इलाके का मौसम बदल दिया। इस दौरान मेघ गर्जन और लगातार बिजली चमकने से लोग सहमे रहे। राजधानी रांची में खराब मौसम और तेज हवाओं को देखते हुए एहतियातन रात करीब 10:15 बजे के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई।

बारिश और ओलावृष्टि के बाद रात का मौसम काफी सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

Jharkhand Weather Update: मौसम में अचानक बदलाव से राहत

देर रात हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण गर्मी का असर कम हुआ है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों को इस बदलाव से राहत मिली। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Key Highlights:


Jharkhand Weather Update: 21 मार्च तक येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन 21 मार्च तक उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद कई जगहों पर मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

कुछ जिलों में वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Jharkhand Weather Update: 22 मार्च से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 मार्च से आसमान साफ हो जाएगा और मौसम शुष्क रहने लगेगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jio Smart Shop: ऑफलाइन दुकानों को मिलेगी ऑनलाइन कारोबार जैसी डिजिटल...

Jio Smart Shop: ग्राहक दुकान पर आता है, खरीदारी करता है और चला जाता है। इसके बाद उससे दोबारा संपर्क करना छोटे और स्थानीय...

Ramgarh Viral Video: साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिला, संघर्ष जानकर...

Ramgarh Viral Video: जिले के दुलमी प्रखंड के सोसो गांव की रहने वाली 28 वर्षीय कविता देवी इन दिनों अपने संघर्ष और हौसले को...

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक टली, MMDR एक्ट और...

Jharkhand Cabinet Meeting, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार, 7 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर...