कुख्यात सकला गिरफ्तार, 5 देसी राइफल , 2 देसी मास्केट, 35 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद

कुख्यात सकला गिरफ्तार, 5 देसी राइफल, 2 देसी मास्केट, 35 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद

भागलपुर: जिले में पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी सकला यादव को भारी मात्रा में हथियार और गोलियों के साथ दबोचा है।

चुनाव के बाद नवगछिया पुलिस की बड़ी उपलब्धि 

चुनाव खत्म होने के बाद नवगछिया पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद होने से कई आपराधिक घटनाओं की संभावना पर विराम लगाया जा सका है।

गिरफ्तार की निशानदेही पर हथियार बरामद,अँधेरे का फायदा उठा कर अन्य अपराधी फरार

प्रेस वार्ता में जानकारी देते नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर शंकरपुर दियारा में कुछ हथियारबंद अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। गिरफ्तार सकला यादव से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर राघोपुर दियारा से 5 देसी राइफल (.315 बोर), 2 देसी मास्केट, 35 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस दौरान कई अपराधी अंधेरे का फायदा उठा कर भागने मे सफल हो गये जबकि सकला यादव को मौके से हिरासत में लिया गया।

दियारा इलाके में हथियार के बल पर जमीन कब्जाने था उद्देश्य

पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों का मुख्य उद्देश्य अवैध हथियारों के बल पर दियारा क्षेत्र में लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा करना था। सकला यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़े :  पूर्णियां में फूड पॉइजनिंग के बाद बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, लिट्टी चोखा खाने के बाद 15 बच्चियों की बिगड़ी हालत

 

Saffrn

Trending News

Love Marriage Tragedy: शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई...

रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पति की शराब की आदत से परेशान होकर...

Agniveer Exam 2026: रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया CEE...

अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए रांची सेना भर्ती कार्यालय ने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तिथि घोषित की। 1 से 15 जून तक होगी ऑनलाइन...

Jharkhand Weather Alert: 13 मई को झारखंड में बदलेगा Weather, कई...

 झारखंड में 13 मई को मौसम बदलेगा। रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी, 50 किमी प्रति घंटे...

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img