पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की ‘The Kashmir Files’ को टैक्स फ्री करने की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की ‘The Kashmir Files’ को टैक्स फ्री करने की मांग

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की ‘The Kashmir Files’ को टैक्स फ्री करने की मांग- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि 90 के दशक में कश्मीर में हिंदुओं के साथ बर्बरतापूर्ण घटनाएं हुई. पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कुछ दलों की तुष्टिकरण की राजनीति के बल पर कश्मीर में हिंदुओं का नरसंहार किया है. हमारी माताओं-बहनों के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया गया. लेकिन दुर्भाग्यवश वोटबैंक की राजनीति ने सालों तक यह सच्चाई देश से छिपाई.

उन्होंने कहा कि उस समय की घटना को दर्शाते हुए अब #TheKashmiriFiles के नाम से एक फिल्म बनी है. देशहित में कई राज्यों ने इसे टैक्स फ्री किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह है कि इस फिल्म को टैक्स फ्री करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यह सच्चाई जान सके. जब तक लोग इतिहास जानेंगे, तब तक अपने भविष्य के बारे में लोग सही फैसला ले सकें.

कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार के मुद्दे पर बनी फिल्म

कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार के मुद्दे पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की इस फिल्म की जमकर तारीफ की जा रही है और इसे टैक्स फ्री करने की मांग भी उठ रही है. यही वजह है कि हरियाणा और गुजरात की सरकारों ने द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने का फैसला किया. अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है. सीएम ऑफिस की तरफ से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है.

द कश्मीर फाइल्स फिल्म में 1990 में कश्मीरी पंडितों (Kashmir hindu) के पलायन और उससे पहले हुई हिंसा को दिखाया है. फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल, निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. अभिषेक अग्रवाल ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की थीं और बताया कि पीएम मोदी ने भी इस फिल्म की तारीफ की थी.

11 मार्च को सिनेमाघरों में हुई रिलीज

द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, भाषा सुम्बली, पल्लवी जोश ने अभिनय किया है. यह फिल्म अपनी रिलीज के पहले से ही चर्चा में बनी हुई है.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...