मुख्यमंत्री ने पटना शहरी क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहरी क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने पटेल गोलंबर से ईको पार्क के पश्चिमी छोर तक और ईको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक सपैंटाइन नाले पर भूमिगत नाला के साथ-साथ चार लेन सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

इस नाला निर्माण योजना के अंतर्गत नाले का पक्कीकरण किया जाएगा – नीतीश कुमार

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों ने बताया कि इस नाला निर्माण योजना के अंतर्गत नाले का पक्कीकरण किया जाएगा और इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भूमिगत नाला को ठीक करते हुए इसके ऊपर सड़क निर्माण तेजी से पूर्ण करें ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो।

Nitish Patna Urban 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने राजीव नगर भूमिगत नाले पर निर्माण कार्य का जायजा लिया

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजीव नगर भूमिगत नाले पर निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। इन योजनाओं के पूर्ण होने पर जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी एवं नाले के ऊपर टू-लेन सड़क निर्माण से लोगों को सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। शहर भी साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखेगा।

Nitish Patna Urban 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने मंदिरी नाला पर निर्माणाधीन 4 लेन सड़क का भी निरीक्षण किया

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने मंदिरी नाला पर निर्माणाधीन चार लेन सड़क का भी निरीक्षण किया। साथ ही इस सड़क को जेपी गंगा पथ से जोड़ने वाले संपर्क पथ का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरी नाला पर बनाए जा रहे पथ को जल्द पूर्ण करें।

Nitish Patna Urban 3 22Scope News

लोगों की आवागमन में सहूलियत को लेकर हमलोग लगातार काम कर रहे हैं – CM नीतीश

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर को व्यवस्थित रखने के साथ-साथ लोगों की आवागमन में सहूलियत को लेकर हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। इन पथों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण होने से शहरवासियों को एक दूसरे जगह जाने का वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था और सुदृढ़ और सुगम होगी।

Nitish Patna Urban 4 22Scope News

Nitish Patna Urban 5 22Scope News

CM नीतीश के साथ मंत्री नितिन के अलावा कई IAS अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुदुकलकट्टी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर, बिहार राज्य पथ निर्माण विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, नगर आयुक्त यशपाल मीणा और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Nitish Patna Urban 6 22Scope News

Nitish Patna Urban 7 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘साथ रहेगा पूरा परिवार, अपने बिहार में ही मिलेगा रोजगार, संकल्पित है नीतीश सरकार’

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...