Ranchi Traffic Update: 28 November को Morhabadi routes बंद, आम वाहनों पर रोक

रांची में 28 नवंबर को मोरहाबादी जाने वाले मार्गों पर आम वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। सीएम के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक रूट बदलें, पार्किंग स्थल तय किए गए।


Ranchi Traffic Update रांची: मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर रांची पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सुरक्षा और भीड़-नियंत्रण को देखते हुए शहर के कई मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है।

Ranchi Traffic Update:

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 28 नवंबर की सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे वाहन केवल रिंग रोड से होकर ही अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। अन्य दिनों की तरह नो-इंट्री का समय यथावत रहेगा।


Key Highlights

  • 28 नवंबर को मोरहाबादी जाने वाली सड़कों पर आम वाहनों का परिचालन बंद

  • सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

  • कई महत्वपूर्ण मार्गों पर सामान्य वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

  • कार्यक्रम में आने वालों के लिए चार विशेष पार्किंग स्थल चिन्हित


Ranchi Traffic Update: कई प्रमुख रूटों पर आम वाहनों की आवाजाही बंद

कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी आवास, दिवंगत दिशोम गुरु आवास, अतिथि शाला, मोरहाबादी टीओपी और रेडक्रॉस रोड में सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा। पुलिस ने रांची के नागरिकों से अपील की है कि कार्यक्रम वाले मार्ग पर चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें, ताकि भीड़ और जाम की स्थिति न बने।

Ranchi Traffic Update: कार्यक्रम में आने वालों के लिए तैयार पार्किंग प्लान

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों को चार प्रमुख स्थानों पर पार्क कराया जाएगा।
चिह्नित पार्किंग स्थल इस प्रकार हैं:

  • फुटबॉल मैदान, रांची कॉलेज मोरहाबादी

  • आर्मी मैदान मोरहाबादी

  • टीआरआई मैदान

  • डीआईजी ग्राउंड

कांके रिंग रोड, चांदनी चौक और राम मंदिर होते हुए आने वाले वाहनों को इन्हीं पार्किंग स्थलों में प्रवेश मिलेगा। इसी तरह बूटी मोड़, रिम्स और करमटोली चौक की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग आर्मी मैदान में होगी।

Ranchi Traffic Update:

ट्रैफिक पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी अल्प समय के लिए रूट में बदलाव या उन्हें बंद किया जा सकता है।

28 नवंबर को शहर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img