Ranchi Traffic News : सुबह 6 से रात 12:30 बजे तक शहर में भारी वाहनों को नो इंट्री

रांची: Ranchi Traffic News – 11 अप्रैल को सरहुल का त्योहार मनाया जाएगा, इस दौरान रांची में कई रूटों से सरहूल का जुलूस निकलता है,जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दिशा निर्देश जारी किया है। जिसके तहत 11 तारीख को शहर में 6 बजे से रात 12.30 बजे तक भारी वाहनों पर प्रवेश पर रोक लगा दी है।

इस दौरान सभी तरह के भारी वाहन रिंग रोड होकर जाएंगे। इस दौरान कई मार्गों पर निजी वाहनों  के प्रवेश को भी दोपहर एक बजे तक रोक दी गई है।

जारी निर्देश में कहा गया है कि एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही जा सकेंगे।

Ranchi Traffic News –

उसी जगह से अन्य मार्गों के लिए वाहन संचालित हो सकेंगे। जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। Ranchi Traffic News

पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक की ओर आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। अपर बाजार से शहीद चौक, चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक की ओर, थड़पखना वाले मार्ग में, पुरुलिया रोड से सर्जना चौक की ओर, विष्णु सिनेमा मार्ग से मेन रोड की ओर, प. अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड की ओर, चर्च रोड से मेन रोड की ओर, वुल हाउस के पास, कर्बला से रतन पीपी की ओर, पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक, राजेंद्र चौक से ओवर ब्रिज व सुजाता चौक की ओर, पटेल चौक से मुंडा चौक की ओर, बहुबाजार से मुंडा चौक, सिरमटोली सरना स्थल तक सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। Ranchi Traffic News

जमशेदपुर रोड में नामकुम क्षेत्र से चुटिया केतारी बागान होकर मुंडा चौक या बहुबाजार चौक तक वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। कांटाटोली से बहुबाजार की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बहुबाजार तक होगा और वहां से चुटिया थाना मार्ग से परिचालित होंगे। पिस्का मोड़ से रातू रोड न्यू मार्केट चौक की तरफ भी सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा।

रामगढ़ः रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर शांति समिति की बैठक, निरसाः मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...