14 न्यायिक अधिकारियों को दिया गया जबरन रिटायरमेंट

पटना उच्च न्यायलय की अनुशंसा दिया गया रिटायरमेंट

Patna– पटना उच्च न्यायालय की अनुशंसा के आलोक में 14 न्यायिक पदाधिकारियों को जबरन सेवानिवृत करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है.

कैबिनेट की बैठक में इस निर्णय पर मुहर लग गयी है.

इसमें जिला जज और समकक्ष पदों पर कार्यरत जज शामिल है.

इन जजों के खिलाफ पिछले कई माह पहले से कार्रवाई चल रही थी और हाईकोर्ट ने इन्हें पदमुक्त करने की अनुशंसा की थी.

उक्त अनुशंसा के आलोक में अब राज्य सरकार ने इन जजों को जबरन रिटायर करने का निर्णय लिया है.

सेवानिवृत करवाये गए अधिकारियों की सूची 

जबरन सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में  जितेंद्र कुमार दुबे- जिला एवं सत्र न्यायाधीश ,शेखपुरा, कमरुल होदा- विशेष कार्य पदाधिकारी, पटना उच्च न्यायालय.

इशारातुल्ला- अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मधुबनी,मनोज कुमार-III,अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुजफ्फरपुर.

विपुल सिन्हा-सचिव, डी एल एस ए कटिहार, प्रीति वर्मा -अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भागलपुर,

चंद्र मोहन झा -अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बांका, शत्रुघन सिंहा-अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश , बाढ़.

परिमल कुमार मोहित -अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रोहतास,प्रभुनाथ प्रसाद-पीठासीन पदाधिकारी, श्रम न्यायालय, भागलपुर.

सुधीर कुमार सिन्हा- सब जज,मोतिहारी, सतीश चंद्र, सब जज, मुजफ्फरपुर.

संजीव कुमार चन्द्रीयावी – सब जज , पटना सिटी , हरे राम-एस डी जे एम , मसौढ़ी का नाम शामिल है.

 

 

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...