DSPMU में मनाया गया 78th NCC Day, NIAP रहा आकर्षण का केंद्र

78th NCC Day: आज (29 नवंबर) डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में 78th NCC Day हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 19 जेएचबीएन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल रोहित नंदन प्रसाद ने शिरकत की. कर्नल अमित लांबा को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया, कैडेटों ने बहुत ही शानदार तालमेल भरा परेड प्रस्तुत किया. इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ एनसीसी दिवस की शुरुआत की गई. इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने बहुत ही मनमोहक स्वागत गान प्रस्तुत किया.

78th NCC Day: NIAP रहा आकर्षण का केंद्र

विश्वविद्यालय के विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. रजिस्ट्रार सर ने छात्र जीवन में अनुशासन की महत्वता और आवश्यकता पर जोर दिया. इसके पश्चात विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार और ANO कैप्टन डॉ  जी सी बास्की ने शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट किया. एनसीसी दिवस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय एकता को दर्शाने वाला कार्यक्रम NIAP रहा. इसके बाद कर्नल रोहित नंदन प्रसाद ने वर्ष 2024-25 और 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेटों को सर्टिफिकेट और उपहार देकर सम्मानित किया.

78th NCC Day: मुख्य अतिथि कर्नल रोहित नंदन प्रसाद ने ये कहा

मुख्य अतिथि कर्नल रोहित नंदन प्रसाद ने अपने भाषण में कैडेटों को एनसीसी के गौरवशाली इतिहास तथा वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर जोर दिया. कर्नल प्रसाद ने रांची कॉलेज के एनसीसी की गौरवशाली इतिहास को भी याद दिलाया और बच्चों से ऐसे उत्साह पूर्वक कार्य करते रहने की प्रेरणा दी. CO सर ने कैडेटों से यह भी अपेक्षा रखी कि एनसीसी ट्रेनिंग के साथ-साथ अपने पढ़ाई पर भी उतना ही ध्यान देना है. धन्यवाद ज्ञापन कैप्टन जी सी बास्की ने प्रस्तुत किया. अंत में एनसीसी गान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ.

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...