Giridih News: लग्जरी कार से बिहार सप्लाई की जा रही थी अवैध शराब, रोड एक्सीडेंट ने खोल दी सभी राज

Giridih News: लग्जरी कार से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब को गिरिडीह जिले के तिसरी पुलिस ने जब्त कर लिया है. साथ ही चालक को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार वाइट कलर की BR09V5182 नंबर की नई टोयोटा ग्लैंजा कार में बंगाली कंपनी की शराब लोड कर तिसरी होते हुए लोकाय, थानसिंह डीह के बाद बिहार ले जाया जा रहा था. इसी दौरान तिसरी थाना क्षेत्र के बरमसिया-चंदौरी रोड़ में इस कार ने एक ऑटो को टक्कर मार दी. जिसके बाद लोगों की भीड़ लगी और कार में शराब होने के शक पर उसकी तलाशी ली गई तो कार में भारी मात्रा में अवैध शराब रखा हुआ था.

लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. हालांकि इसी बीच वाहन चालक ने कार को घटना स्थल से हटाकर नईटांड गांव जाने वाले रस्ते में छुपा दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को ढूंढ़ निकाला साथ ही चालक को भी हिरासत में लेकर थाना ले आई. कार में डिक्की के अलावे बोनट के नीचे इंजन के पास के खाली जगहों में शराब के पैकेट भरे गए थे. कार के निचले हिस्से को टिन के चादर व स्क्रूप के सहारे जाम कर उसमें यह शराब भरा गया था.

IND vs SA 1st ODI: Ranchi में कोहली का ‘विराट’ शतक, तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड

Giridih News: पुलिस ने जप्त की 284 बोतल अवैध बंगाल शराब

खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी ने सोमवार को तिसरी थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि उक्त कार में ओनली सेल फोर बंगाल की 180 एमएल की 274 और 180 एमएल की ही 10 पीस, कुल 284 बोतल अवैध शराब लोड कर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने नईटांड के पास से कार को जब्त किया है. साथ ही चालक को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चालक बिहार के बेगूसराय जिले के विष्णुपुर का रहने वाला राजेश मंडल पिता बनारसी मंडल है. कार्रवाई में प्रभारी एसआई नंदजी राय, हवलदार उमेश भारती, नीरज कुमार और राहुल कुमार शामिल थे.

Saffrn

Trending News

6 को कैबिनेट विस्तार, 7 मई को होगा शपथ ग्रहण, PM...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट कैबिनेट का विस्तार होना है। वहीं आगामा सात मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण...

बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ निकाले डेढ़ लाख, बहन की...

गयाजी : गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली गई।...

Aman Sahu Encounter Case: High Court में सुनवाई, CID Case Diary...

 अमन साव एनकाउंटर केस में झारखंड हाईकोर्ट की सुनवाई, राज्य सरकार को CID जांच की केस डायरी पेश करने का निर्देश।Aman Sahu Encounter Case...

Patratu Dam Boating Ban: सुरक्षा के लिए सख्ती, Boat Operators से...

पतरातू डैम में बोटिंग पर रोक, प्रशासन ने नाव संचालकों से सुरक्षा शपथ पत्र मांगा। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।Patratu Dam...

Treasury Scam Jharkhand: SIT की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग से पहली गिरफ्तारी,...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले में SIT की पहली गिरफ्तारी, आरोपी के खाते में 3 करोड़ ट्रांसफर का खुलासा, जांच तीन जिलों में तेज।Treasury Scam Jharkhand...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img