JDU कार्यालय पहुंचे CM नीतीश, पार्टी की प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत मिलने के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी दफ्तर पहुंचे। सीएम के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक उमेश सिंह कुशवाहा और कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। साथ ही सीएम नीतीश ने सदस्यता अभियान की आज शुरुआत की। जदयू प्रचंड जीत के बाद पार्टी के योद्धाओं को सम्मानित किया। पार्टी दफ्तर पहुंच कर पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन बढ़ाया।

CM नीतीश ने सबसे पहले सदस्ता अभियान ग्रहण किया उसके बाद संजय झा

बिहार विधानसभा में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार आज जदयू कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। साथ हीं सदस्य अभियान का भी शुरुआत भी की। उन्होंने पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की। उसके बाद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सदस्यता ग्रहण किया और तमाम कार्यकर्ता भी सदस्य्ता ग्रहण किया। बता दें कि जदयू पार्टी 2025 के चुनाव में कुल 85 सीटें जीती है।

CM JDU Office 1 22Scope News

जीत के बाद JDU का अब संगठन मजबूती पर फोकस, 1 करोड़ नए सदस्य बनाने का है लक्ष्य

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोकस अपनी पार्टी पर है। आज पार्टी कार्यालय में उन्होंने जदयू के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। संगठन को और मजबूत करने की रणनीति के तहत तीन साल में एक करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का टारगेट रखा गया है।

JDU 2 22Scope News

पहली सदस्यता नीतीश कुमार को दिलायी गई – सांसद संजय झा

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान आज से शुरू हो गया है। हमलोगों ने पहली सदस्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया। पार्टी, उसके पदाधिकारी और विधायक दल सभी ने सीएम नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। इस बार हमने सदस्यता अभियान में एक करोड़ का लक्ष्य रखा है।

JDU 1 22Scope News

बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक अभियान – राजीव रंजन

वहीं, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अगले तीन वर्षो में एक करोड़ नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का है। इसके लिए बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता बढ़ाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की जा रही है।

JDU 3 22Scope News

‘चुनाव में हार के बाद RJD के नेता हताश’

उन्होंने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राजद के नेता हताश हैं इसलिए मानसिक संतुलन खो दिया है। अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। पहले कहते थे बीजेपी नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। अब कह रहे हैं कि जदयू का बीजेपी में विलय हो गया।

JDU 22Scope News

जो सवाल उठा रहे हैं उन्हें CM नीतीश से सीखना व देखना चाहिए – नीरज कुमार

इसी क्रम में जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहे थे उनको देखना चाहिए और उनसे सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी भी मुख्यमंत्री उनसे से अधिक काम करते हैं। आज नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं को उत्साहवर्धन करने के लिए आए थे। राजद में अगर समीक्षा बैठक भी करना होता है तो वह घर में करते हैं। कार्यालय तो आते ही नहीं है। जब हाउस चलता है तो हाउस छोड़कर विदेश चले जाते हैं। नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार का काम का परिणाम है जो आज एनडीए को प्रचंड जीत बिहार में मिला है।

Neeraj Kumar 22Scope News

यह भी पढ़े : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img