पटना : जनता दल यूनाइटेड में शह-मात का खेल जारी है. इन दिनों नीतीश कुमार के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर रहे पार्टी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने आज फिर से हमला बोला.
उन्होने कहा कि जदयू सिर्फ नीतीश कुमार की पार्टी नहीं है. यह उन तमाम कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिन्होने इसके लिए खून-पसीना बहाया है.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी समता पार्टी थी जिसका उन्होने जदयू में विलय किया था.
शरद यादव ने पार्टी बनाई, नीतीश कुमार ने हाईजैक किया- उपेंद्र कुशवाहा
उन्होने कहा कि जदयू को शरद यादव ने बनाया था लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हे ही बाहर का रास्ता दिखा दिया.
संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते 19 और 20 फरवरी को पार्टी नेताओं की बैठक बुलाए जाने को लेकर उन्होने कहा कि उनका मकसद बड़ा है.

- Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों धरने पर बैठेंगे 10 हजार शिक्षक? जानें पूरी वजह
- Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाने का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने पुलिस को घेरा
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जानना चाहते हैं कि राजद के साथ नीतीश कुमार की क्या डील हुई है. वो पार्टी के भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं.
इसलिए विचार-विमर्श जरूरी है. बैठक में वो लोग आएंगे जो पार्टी की गिरती साख से परेशान हैं और इसे बचाना चाहते हैं.
‘राजद के साथ नीतीश कुमार की डील को लेकर कार्यकर्ता चिंतित’
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमने बैठक बुलाई है और पार्टी अगर करवाई करने की बात कर रही है तो हमसब कर्रवाई से डरने वाले नहीं है.
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होने कहा कि यही बात तो वो पहले से कहते आ रहे हैं.
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि उपेंद्र कुशवाहा संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हैं.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम तो पहले से ही कह रहे हैं कि कागज में पद देकर झुनझुना पकड़ा दिया गया.
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उसी की तस्दीक कर दी है.
- Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों धरने पर बैठेंगे 10 हजार शिक्षक? जानें पूरी वजह
- Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाने का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने पुलिस को घेरा
- Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में मिला, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
- Jharkhand BJP Cell Appointment 2026: आदित्य साहू की सहमति से BJP ने जारी की 28 प्रकोष्ठों की सूची, किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
- BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग का होगा विशेषज्ञ इलाज, BCCL अस्पताल में शुरू होगी बड़ी सुविधा

















