CM ने द्वितीय चरण के हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, कहा- तेजी से पूर्ण हो काम

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल परियोजना के द्वितीय चरण के हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल परियोजना के प्रथम चरण के लोकार्पण के बाद पटना से राघोपुर तक की सम्पर्कता बहाल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करते रहे हैं और इसे जल्द पूरा करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित करते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा- कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल परियोजना के बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। साथ-साथ पहुंच पथ का भी निर्माण कार्य पूर्ण करें ताकि आवागमन निर्बाध और सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल परियोजना के पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से निर्बाध सड़क संपर्कता मिलेगी। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में इलाज के लिए पटना पहुंचने में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी।

CM Kachi Dargah 1 22Scope News

महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा – नीतीश कुमार

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा और उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की संपर्कता के लिए लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे आवागमन और सुगम होगा। इस पुल के निर्माण से पटना शहर के बाहर से ही लोग उत्तर बिहार के विभिन्न जगहों पर आसानी के साथ आवागमन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमलोग राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बना रहे हैं।

CM Kachi Dargah 2 22Scope News

मुख्यमंत्री द्वारा 23 जून 2025 को कच्ची दरगाह से राघोपुर दियारा तक नवनिर्मित पथांश का उद्घाटन किया गया था

मुख्यमंत्री द्वारा 23 जून 2025 को कच्ची दरगाह (पटना) से राघोपुर दियारा (वैशाली) तक नवनिर्मित पथांश का उद्घाटन किया गया था। पटना जिला अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30 पर अवस्थित कच्ची दरगाह एवं वैशाली जिला अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ सख्या-103 पर अवस्थित बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर कुल 19.76 किमी लंबाई के छह लेन ग्रीन फिल्ड पुल परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 9.76 किमी लंबा पुल और 10 किमी लंबा पहुंच पथों का निर्माण कार्य होना है। इस परियोजना की कुल लागत चार हजार 988 करोड़ रुपए है।

CM Kachi Dargah 3 22Scope News

प्रथम चरण में कच्ची दरगाह, पटना से राघोपुर दियारा, वैशाली का उद्घाटन हो चुका है

आपको बता दें कि प्रथम चरण में कच्ची दरगाह, पटना से राघोपुर दियारा वैशाली (कुल लंबाई 4.57 किमी) का उद्घाटन हो चुका है। द्वितीय चरण में हाजीपुर-महनार पथ (एनएच-122बी) से चकसिकंदर (एनएच-322) तक और तृतीय चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार पथ (एचएच-122बी) का निर्माण किया जा रहा है। अबतक परियोजना की वर्तमान प्रगति 85 प्रतिशत है और शेष कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

CM Kachi Dargah 4 22Scope News

CM के साथ मंत्री के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने भारत प्लस एथनॉल प्राइवेट लिमिटेड के परिसर का किया निरीक्षण

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img