IND vs SA 1st T20: Hardik Pandya ने की कमाल की बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका के सामने 176 रनों का लक्ष्य

IND vs SA 1st T20: भारतीय टीम आज (9 दिसंबर) दक्षिण अफ्रीका के साथ अपना पहला टी20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेल रही है. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के तरफ से शुरुआत अच्छी नहीं रही. मगर समय के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने टीम और स्कोर कार्ड में बढ़ रही विकेट की गति पर लगाम लगाते हुए सम्मान जनक स्कोर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के सामने खड़ा किया है.

भारतीय टीम के तरफ से स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. हार्दिक के अर्धशतक के बदौलत टीम का स्कोर 175 रन बन पाया. अब देखना यह है कि क्या भारतीय गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका को दिए इस लक्ष्य को बचा पाए हैं या दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को जीत ले जाते हैं.

IND vs SA 1st T20: Hardik Pandya ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भरतिउया टीम के तरफ से स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 28 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 210.71 का था. जानकारी के लिए बता दें, हार्दिक पांड्या जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आए, उस समय भारत ने 11.4 ओवर में 78 रन बनाकर चार विकेट गंवा दिए थे. उस दौरान भारत का रन रेट 6 से कुछ ही ऊपर था, ऐसे में टीम के लिए 150 रन तक पहुंच पाना भी मुश्किल लग रहा था. मगर टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक ने टीम का स्कोर 175 तक पहुंचा दिया.

Dhanbad News: IIT-ISM पहुंचे प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी, 100वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

DVC Maithon Protest: मैथन में DVC के खिलाफ विस्थापितों का बड़ा...

DVC Maithon Protest: दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले, विस्थापित लोगों ने मैथन में DVC एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...

BCKU dharna Rajpura colliery: कोयला खदान बचाने को लेकर मजदूरों का...

BCKU dharna Rajpura colliery: बिहार कोलियरी वर्कर्स यूनियन (BCKU) के बैनर तले ECL मुगमा एरिया की राजपुरा कोलियरी में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन और धरना...

Jamtara Karamtand Road Problem: करमाटांड रोड पर खतरा बढ़ा, लोग जान...

Jamtara Karamtand Road Problem: जामताड़ा ज़िले में करमाटांड़ बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे किसी जलाशय से अलग...