Giridih News: मोसफडीह में चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत, मां ने पिता और दादा पर लगाया हत्या का आरोप

Giridih News: गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के मोसफडीह (चंदनटांड) से एक दिल दहला देने वाली घटना निकल के सामने आई है. यहां एक चार साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध तरीके से मृत्यु हो गई है. मृत बच्चे का नाम ऋषि है. घटना आज (12 दिसंबर) सुबह की है. इस घटने की जानकारी मिलने के बाद बच्चे के नानी घर के सदस्य मौके पर पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने इस घटने कई जानकारी नजदीकी थाने में दर्ज कराई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पचम्बा थाना पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी सभी से ली और फिर जांच शुरू कर दी.

Giridih News: पिता, दादा समेत अन्य लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

ऋषि की मौत की सूचना के बाद ऋषि के नाना सुरेश प्रसाद महतो, मां ममता देवी ने ऋषि की हत्या का आरोप उसके पिता राजन कुमार, दादा अर्जुन महतो, दादी जितनी देवी समेत अन्य लोगों पर लगाया. आरोप लगाते हुए ऋषि के नाना ने कहा कि ऋषि के पिता राजन और मां ममता देवी के बीच पिछले एक साल से अधिक समय से विवाद चलते आ रहा है. ऋषि के पिता राजन अक्सर नशे की हालत में घर आकर ममता और बच्चों के साथ मारपीट करता था. जिसे लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी.

जिसके बाद गांव के लोगों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उसकी मां ममता अपने मायके चली आई और उसका बेटा ऋषि जिसे उसके पिता राजन ने अपने  साथ रख लिया था. आज सुबह ऋषि के पिता ने फोन कर ऋषि के मौत की सूचना हमें दी. जिसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि ऋषि के शरीर पर कई प्रकार के जख्म थे.

DHANBAD NEWS: धनबाद में एक बार फिर ED की एंट्री, कोयला कारोबारी के कई ठिकानों पर कर रही है छापेमारी

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...