अगर हौसले बुलंद हो तो आसान हो जाती है हर मुश्किल राह…

बांका : कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर आशीष राय ने आगामी 16 दिसंबर को राजस्थान के झुंझनु में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बॉलीबॉल चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह उपलब्धि न सिर्फ आशीष के लिए, बल्कि पूरे महादेवपुर गांव अमरपुर प्रखंड और बांका जिले के लिए गर्व की बात है। आशीष दो भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनकी माता एक सफल गृहिणी हैं, जबकि पिता एक कुशल किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आशीष ने कभी अपने सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया।

आशीष बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है और बॉलीबॉल खेल में उसकी विशेष रुचि रही है – समाजसेवी विभूति सिंह

पंचायत के संभावित मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी विभूति सिंह बताते हैं कि आशीष बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है और बॉलीबॉल खेल में उसकी विशेष रुचि रही है। महादेवपुर गांव में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली बॉलीबॉल प्रतियोगिता में आशीष हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था और अपने शानदार खेल से दर्शकों को आकर्षित करता था। आशीष की मेहनत रंग लाई और वर्ष 2023 में उनका चयन झारखंड के गिरिडीह जिले में मौंगिया कंपनी की टीम में हुआ। इसके बाद उनके खेल में निरंतर निखार आता गया और कुछ ही वर्षों में उनका चयन पश्चिम बंगाल की टीम में भी हो गया।

Banka Lal 1 22Scope News

आशीष राय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रहे हैं

आज वहीं आशीष राय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रहे हैं। मौके पर मौजूद उनके मित्र आदर्श कुमार ने बताया कि सभी दोस्त महादेवपुर स्टेडियम में एक साथ प्रैक्टिस करते थे। आशीष शुरू से ही तेजतर्रार खिलाड़ी रहा है। राष्ट्रीय मंच पर खेलने जा रहे आशीष को उनके सभी मित्रों और ग्रामीणों ने अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। निस्संदेह, आशीष राय की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है कि अगर इरादे मजबूत हो तो गांव की मिट्टी से भी राष्ट्रीय पहचान बनाई जा सकती है।

Banka Lal 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक के दीक्षांत परेड समारोह में हुए शामिल

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...