Advertisment

Chatra News: कोहरे की चादर में सिमटा चतरा, विजिबिलिटी हुई शून्य

Chatra News: चतरा जिले में मौसम ने अपने तेवर सख्त कर लिए हैं. आज सुबह पूरा जिला कोहरे की मोटी चादर में लिपटा नजर आया. आलम यह है कि विजिबिलिटी इतनी कम है कि चंद मीटर की दूरी पर भी देख पाना मुश्किल हो रहा है. 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरते पारे के बीच जहां जनजीवन पूरी तरह ठप सा हो गया है, वहीं जिला प्रशासन की सुस्ती ने आम लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है.

सुबह-सुबह चतरा के गलियों में विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलने को मजबूर हैं. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जो इस ‘सफेद अंधेरे’ और कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल जाने को मजबूर हैं. वहीं, शहर की चाय दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है, जहां लोग चाय की चुस्कियों के सहारे ठंड को मात देने की कोशिश कर रहे हैं.

Chatra News: जिले का न्यूनतम तापमान 9°C से 10.2°C के बीच

जिले का न्यूनतम तापमान 9°C से 10.2°C के बीच बना हुआ है. कड़ाके की ठंड के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक कहीं भी आग की व्यवस्था नहीं है. ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हर मुख्य चौक-चौराहों पर अविलंब अलाव जलवाए जाएं ताकि राहगीरों और गरीबों को ठिठुरन से राहत मिल सके. लोगों का कहना है कि ठंड के कारण सुबह 9 बजे तक भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है. चतरा से सोनू भारती की खबर…

IND vs SA 5th T20: मैच से पहले जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...