रांची में घने कुहासे के कारण Flight Delay और Train Delay की स्थिति, कई फ्लाइट रद्द, ट्रेनें घंटों लेट, मौसम विभाग की चेतावनी।
Ranchi Weather Impact रांची: रांची देश के विभिन्न राज्यों में शनिवार को छाए घने कुहासे का असर हवाई और रेल यातायात पर साफ दिखा। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुबह 7 बजे आने वाली पहली फ्लाइट कम विजिबिलिटी के कारण समय पर नहीं पहुंच सकी। हैदराबाद-रांची फ्लाइट सुबह के बजाय 11.52 बजे रांची पहुंची। खबर लिखे जाने तक कुल 14 फ्लाइट घंटों की देरी से रांची आईं, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
Ranchi Weather Impact
जानकारी के अनुसार कुहासे के कारण पांच फ्लाइट रद्द की गईं। इनमें इंडिगो एयरलाइंस की रांची-कोलकाता और रांची-दिल्ली, एयर इंडिया एक्सप्रेस की रांची-दिल्ली, रांची-बेंगलुरु और रांची-मुंबई फ्लाइट शामिल हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार खराब दृश्यता के चलते कुछ उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि एयर ट्रैफिक के कारण कई विमान विलंब से पहुंचे।
Key Highlights:
Ranchi में घने कुहासे से Flight Delay और रद्दीकरण
Birsa Munda Airport पर 14 फ्लाइट घंटों लेट पहुंचीं
Flight Delay के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार
रांची आने वाली ट्रेनों में 1.39 से 8.29 घंटे तक देरी
मौसम विभाग ने 24 घंटे तक Low Visibility की चेतावनी दी
Ranchi Weather Impact
कुहासे का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा। रांची आने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। पटना-हटिया पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस 2.18 घंटे, गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 2.52 घंटे, इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस 2.43 घंटे और जम्मूतवी एक्सप्रेस सबसे अधिक 8.29 घंटे विलंब से रांची पहुंची। इसके अलावा जयनगर-राउरकेला 2.40 घंटे, दुर्ग-हटिया स्पेशल 1.39 घंटे और एलटीटी-गया एक्सप्रेस 2.27 घंटे लेट रही।
Ranchi Weather Impact
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक कम विजिबिलिटी की चेतावनी जारी की है और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एयरपोर्ट और रेलवे प्रशासन ने भी मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रियों से यात्रा से पहले अपडेट लेने की अपील की है।
Highlights


