Advertisment

झारखंड में Cold Wave का कहर: 3 डिग्री तक गिरा पारा, रांची में कोहरे के बीच Hockey India League की तैयारी

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, लोहरदगा में तापमान 3 डिग्री तक गिरा। 16 जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट, 27 दिसंबर तक राहत नहीं।


झारखंड में Cold Wave का कहर रांची: झारखंड में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में है और न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु की ओर लुढ़क रहा है। छह जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शनिवार को लोहरदगा राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण ठंड के बीच रांची में 28 से शुरू हो रही हॉकी इंडिया लीग के लिए खिलाड़ी घने कोहरे में अभ्यास करते नजर आए।

झारखंड में Cold Wave का कहर:  राज्य में कहां कितना गिरा तापमान

राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। रांची में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री और कांके क्षेत्र में 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। खूंटी में तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा, जबकि हजारीबाग, गुमला, डालटनगंज जैसे इलाकों में भी पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंड की तीव्रता बढ़ा दी है।


Key Highlights

  • लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

  • राज्य के 6 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे

  • 16 जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

  • ठंड से गिरिडीह और कोडरमा में दो लोगों की मौत

  • रांची में घने कोहरे के बीच हॉकी इंडिया लीग की तैयारी जारी


झारखंड में Cold Wave का कहर: ठंड से दो लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट

भीषण ठंड के कारण गिरिडीह जिले के मोतीलेदा निवासी प्रेम राय 37 वर्ष और कोडरमा जिले के राणे गांव के भुवनेश्वर रजक 75 वर्ष की मौत हो गई। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अत्यधिक ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को सुबह और रात के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

झारखंड में Cold Wave का कहर: ऑरेंज और यलो अलर्ट, 27 दिसंबर तक राहत नहीं

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के 16 जिलों में कड़ाके की ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और हजारीबाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर और जामताड़ा में यलो अलर्ट प्रभावी है। विभाग के अनुसार ठंडी हवा के गर्म और नम हवा से टकराने के कारण सुबह और शाम घना कोहरा छा रहा है, जिससे दृश्यता काफी कम हो रही है। इसका असर विमान और रेल सेवाओं पर भी पड़ रहा है। फिलहाल 27 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।


Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...