झारखंड में Cold Wave का कहर: रांची समेत 10 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, कोहरे से जनजीवन प्रभावित

झारखंड में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, 10 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, 11 जिलों में यलो अलर्ट, कई फ्लाइट रद्द


झारखंड में Cold Wave का कहर: झारखंड में शीतलहर से बढ़ी कंपकंपी

झारखंड इन दिनों भीषण शीतलहर की चपेट में है। राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को लोहरदगा राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची में दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर रह गई, जिससे सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ा।


Key Highlights

झारखंड में शीतलहर से तापमान में तेज गिरावट

लोहरदगा सबसे ठंडा, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री

रांची में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर

11 जिलों में यलो अलर्ट, घना कोहरा छाने की चेतावनी

कोहरे के कारण कई फ्लाइट रद्द और देरी से संचालित


झारखंड में Cold Wave का कहर: 11 जिलों में यलो अलर्ट, कोहरा रहेगा छाया

मौसम विभाग ने बुधवार को 11 जिलों में और गुरुवार को 9 जिलों में कड़ाके की सर्दी की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार इन जिलों में तापमान और गिर सकता है तथा घना कोहरा छाया रहेगा। बुधवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में ठंड का असर अधिक रहेगा। वहीं गुरुवार को पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा में सर्दी और कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा।

झारखंड में Cold Wave का कहर:उड़ानें रद्द और देरी से पहुंचीं फ्लाइट

घने कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। रांची एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई फ्लाइट देरी से पहुंचीं। दिल्ली से सुबह 8.35 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब छह घंटे देरी से 11.41 बजे पहुंची। पुणे, मुंबई, हैदराबाद और पटना से आने वाली उड़ानें भी निर्धारित समय से देर से रांची पहुंचीं। यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और असुविधा झेलनी पड़ी।

 

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...