Advertisment

Jharkhand Winter Update: झारखंड में Cold Wave का प्रकोप बढ़ा कांके का तापमान शिमला से भी नीचे, 12 जिलों में कोहरा अलर्ट

झारखंड में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड. कांके का तापमान शिमला से कम, 12 जिलों में Dense Fog अलर्ट. रेल-हवाई सेवाएं प्रभावित, Cold Wave से बढ़ी कनकनी.


 Jharkhand Winter Update रांची: झारखंड में शीतलहर का असर लगातार गहरा रहा है. उत्तर भारत में बर्फबारी और अफगानिस्तान की ओर से आ रही ठंडी हवा के कारण राज्य में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. राजधानी रांची सहित कई जिलों में बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी बेहद कम स्तर पर पहुंची. मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.

 Jharkhand Winter Update:कांके का तापमान शिमला से नीचे
ठंड ने झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कांके का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शिमला के 6.5 डिग्री से भी कम रहा. इसी तरह गुमला में सबसे कम 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मेदिनीनगर, बोकारो, हजारीबाग और खूंटी समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 25 और 26 दिसंबर को रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है. ठंडी हवा के कारण न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक और गिरावट संभव है.


Key Highlights

  • झारखंड में कांके का तापमान शिमला से कम, 4.0 डिग्री रिकॉर्ड

  • गुमला में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, राज्य में सबसे ठंडा जिला

  • 12 जिलों में Dense Fog और Cold Wave का अलर्ट जारी

  • रांची और जमशेदपुर में विजिबिलिटी 500, देवघर में 400 मीटर दर्ज

  • रेल और हवाई यातायात प्रभावित, सुबह सड़क यातायात पर भी असर


Jharkhand Winter Update:कोहरा बना परेशानी रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित
बुधवार को रांची में विजिबिलिटी केवल 500 मीटर रिकॉर्ड की गई. जमशेदपुर में भी 500 मीटर और देवघर में 400 मीटर दर्ज की गई. विजिबिलिटी में इस भारी कमी का असर रेल और हवाई सेवाओं पर पड़ा. कई ट्रेनें देरी से चलीं और उड़ानों के संचालन पर भी प्रभाव देखा गया. रांची के कांटाटोली सहित कई इलाकों में सुबह घना कुहासा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई.

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (झारखंड – चयनित)

  • गुमला: 3.9 डिग्री सेल्सियस

  • कांके: 4.0 डिग्री सेल्सियस

  • गढ़वा: 6.0 डिग्री सेल्सियस

  • खूंटी: 6.0 डिग्री सेल्सियस

  • कोडरमा: 7.0 डिग्री सेल्सियस

  • चतरा: 7.0 डिग्री सेल्सियस

  • लोहरदगा: 7.0 डिग्री सेल्सियस

  • बोकारो: 8.2 डिग्री सेल्सियस

  • सिमडेगा: 8.0 डिग्री सेल्सियस

  • गिरिडीह: 9.0 डिग्री सेल्सियस

मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जिसमें पिछले 24 घंटे में 1.4 डिग्री की कमी हुई. बोकारो में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसमें 24 घंटे में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.


Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...