पुरानी पेंशन को फिर से बहाली करे सरकार, नहीं तो…

कोडरमा : पुरानी पेंशन को फिर से बहाली करे सरकार, नहीं तो… झारखंड में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को कोडरमा में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम की ओर से पेंशन चेतना यात्रा का आयोजन किया गया. इस मौके पर आयोजित जिला अधिवेशन में विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए. जिला अधिवेशन के जरिए राज्य सरकार से पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से बहाल करने की मांग की गई और सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका गया.

जिला अधिवेशन में शामिल विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं की चर्चा भी की. नई पेंशन स्कीम के तहत रिटायरमेंट के बाद सरकारी कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है. ऐसे में लोग फिर से पुरानी पेंशन स्कीम चालू करने की मांग कर रहे हैं.

अधिवेशन में पहुंचे नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कुमार ने बताया कि लगातार संघ की ओर से पिछले 4 सालों से आंदोलन जारी जारी है. इसी आंदोलन का परिणाम स्वरूप देश के 2 राज्यों में पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से बहाल कर दी गई है. उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन और चेतना यात्रा के जरिए राज्य सरकार पर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने का दबाव बनाया जा रहा है.

रिपोर्ट: कुमार अमित

स्थानीय नीति को लेकर सदन में बिरंचि नारायण ने कहा- राज्य जल रहा है, सरकार दे जवाब

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...