वन विभाग के रेंजर पर बालू माफिया ने किया हमला, अरविंद कुमार के सर में लगी चोट

गयाजी : गयाजी जिले के बाराचट्टी थाना इलाके के भलुआ क्षेत्र में अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे वन विभाग के रेंजर अरविंद कुमार पर बालू माफिया ने हमला कर दिया। पत्थरबाजी में वह घायल हो गए। पत्थरबाजी में उनके सिर में चोट आई है। वहीं पुलिस बालू माफिया को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं उन्हें इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज करने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

गस्ती के दौरान रेंजर और उनकी टीम को बालू लदी एक ट्रैक्टर जंगल में मिला

बताया जाता है कि सुबह करीब पांच बजे गस्ती के दौरान रेंजर और उनकी टीम को बालू लदी एक ट्रैक्टर जंगल में मिला। जब ट्रैक्टर को रोकर पूछताछ की जा रही थी। तभी एक दर्जन से ज्यादा लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और पत्थरबाजी शुरू कर दिया। इस दौरान पर एक पत्थर रेंजर अरविंद कुमार के सर में जा लगा जिससे वह घायल हो गए। हमले के बीच ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं रेंजर अरविंद कुमार ने घटना से संबंधित लिखित शिकायत बाराचट्टी थाने में दर्ज करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं पुलिस अब बालू माफिया की तलाश में छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : सरकारी स्कूल के शिक्षक नर्तकियों के साथ डांस करते दिखे, Video Viral…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...