Rohtas : दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से 15 लाख की लूट, व्यवसायियों में दहशत

रोहतास : दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से 15 लाख की लूट, व्यवसायियों में दहशत- पंजाब नेशनल बैंक

करवंदिया के गेट के पास पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट हुई है.

पेट्रोल पंप कर्मी की माने तो घटना करीब 10ः25 बजे सुबह की है.

सशस्त्र अपराधियों ने बाइक पर सवार होकर पीएनबी बैंक के पास पहुंचे,

जहां हथियार का भय दिखाकर मारपीट की.

इसके 15 लाख रुपए लूट कर अपराधी आराम से चलते बने.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवंदिया स्थित पीएनबी बैंक के समीप लूट की यह वारदात हुई.

सूचना पर पहुंचे एएसपी, एसडीपीओ सासाराम ने जांच शुरू कर दी है. लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा है. दूसरी ओर इस घटना के बाद व्यवसायियों में काफी दहशत है. क्योंकि दिनदहाड़े घटी इस घटना के बाद पुलिस का हाथ बिल्कुल खाली है.

बाइक से अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

बताया जा रहा है कि अपाची बाइक पर सवार चार की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर उपेंद्र सिंह से पैसा लूट लिया और मौके से फरार हो गए. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैसा लूटने के बाद अपराधी बाइक से डेहरी की ओर निकल गए. मैनेजर के हल्ला करने के बाद लोग वहां जूटे. घटना की सूचना मैनेजर ने पेट्रोल पंप मालिक को दी है.

पुलिस ने तेज की जांच अभियान

करवंदिया पेट्रोल पंप के मालिक प्रमोद नारायण सिंह ने बताया कि मैनेजर पैसा जमा करने बैंक गया था. तभी पैसा लूटने की बात कही जा रही है. पैसा पौने पंद्रह लाख के करीब था. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. घटना की सूचना के बाद से पुलिस भी जांच में जुटी है. जिले के सभी थाना की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. पुलिस ने शहर से निकलने और प्रवेश करने वाली सड़कों पर वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है.

रिपोर्ट : दयानंद

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...