पटना सिटी में 4000 लीटर विदेशी शराब बरामद,चार गिरफ्तार,जाँच में जुटी पुलिस

पटना सिटी में 4000 लीटर विदेशी शराब बरामद,चार गिरफ्तार,जाँच में जुटी पुलिस

पटना सिटी : सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत छोटी पहाड़ी के पास हरियाणा नंबर की गाड़ी से विदेशी शराब लाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में अगमकुआं थाना की टीम ने घेराबंदी किया।

टावर की बैट्री के साथ ट्रक में छुपायी गई थी शराब

पुलिस ने छापामार कर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शऱाब बरामद किया। ट्रक पर टावर की बड़ी बैट्री रखी थी जिसमे छुपा कर शराब लायी जा रही थी। इस क्रम में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। जिनसे प्रशासन आगे की पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों से फिलहाल  पुलिस की पुछताछ जारी है

अगमकुआं थाना अधिकारी ने कहा कि जांच का विषय है कि क्यों इस ईलाके में बराबर शराब की खेप पकड़ी जाती है।
गौरतलब हो कि ट्रांसपोर्ट नगर पहाड़ी आसपास के इलाकों में पहले भी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब पकड़े जाते रहे हैं इस बार भी विदेशी शराब ट्रक से भरा हुआ पकड़ा गया है। शराब माफिया हर बार शराब लाने का नया तरीका इजाद कर लेते हैं। पुलिस ने फिलहाल शराब बरामद कर लिया है और गिरफ्तार चार लोगों से पुछताछ कर रही है ताकि इस व्यवसाय के मास्ट माइंड की गिरफ्तारी की जा सके।

ये भी पढे :  जस्टिस संगम कुमार साहू बने पटना HC के चीफ जस्टिस, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...